Get App

कर्ज के पहाड़ में डूब रहा अमेरिकी सूरज! मूडीज ने घटाई क्रेडिट रेटिंग, बताई ये है दिक्कतें

Moody's cuts down US credit rating: अमेरिका का बजट घाटा सुरसा के मुंह की तरह बढ़ता जा रहा है। इसे सुलझाने को लेकर कोशिशें कितनी मुश्किल है, इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि रिपब्लिकन और डेमोक्रेट विपरीत छोर पर हैं। मूडीज ने ऐसे में अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग घटा दी है और ऐसा करने वाली यह तीसरी रेटिंग एजेंसी है। जानिए क्या है अमेरिका की दिक्कत?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 17, 2025 पर 9:19 AM
कर्ज के पहाड़ में डूब रहा अमेरिकी सूरज! मूडीज ने घटाई क्रेडिट रेटिंग, बताई ये है दिक्कतें
Moody's cuts down US credit rating: अमेरिकी सरकार लगातार बढ़ते कर्ज को थामने में फेल हो जा रही हैं और अब इसका झटका क्रेडिट रेटिंग पर दिखने लगा है।

Moody's cuts down US credit rating: अमेरिकी सरकार लगातार बढ़ते कर्ज को थामने में फेल हो जा रही हैं और अब इसका झटका क्रेडिट रेटिंग पर दिखने लगा है। वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने अमेरिकी सरकार की टॉप क्रेडिट रेटिंग को घटा दिया है। मूडीज ने रेटिंग को गोल्ड-स्टैंडर्ड Aaa से घटाकर Aa1 कर दिया है। हालांकि मूडीज का यह भी कहना है कि अमेरिका की क्रेडिट ताकत अब भी असाधारण बनी हुई है जैसे कि इसकी अर्थव्यवस्था का आकार, लचीलापन और आगे बढ़ने की रफ्तार और अमेरिकी डॉलर का वैश्विक रिजर्व मुद्रा के रूप में स्थान।

तीसरी रेटिंग एजेंसी ने घटाई अमेरिका की रेटिंग

मूडीज ने अमेरिकी की क्रेडिट रेटिंग में कटौती की है। हालांकि ऐसा करने वाली यह पहली रेटिंग एजेंसी नहीं हैं। इससे पहले दो और रेटिंग एजेंसियों ने अमेरिकी सरकार की क्रेडिट में कटौती की है। इससे पहले वर्ष 2011 में स्टैंडर्ड एंड पूअर्स (S&P) ने और फिच रेटिंग्स (Fitch Ratings) ने वर्ष 2023 में ऐसा किया था।

क्या है अमेरिका की दिक्कत?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें