Get App

Aber Kawas: कौन हैं अबर कवास? न्यूयॉर्क की पहली फिलिस्तीनी-अमेरिकी और हिजाब पहनने वाली महिला बनीं स्टेट सीनेटर

US Midterm Elections 2026: अबर कवास (Aber Kawas) अमेरिका की उभरती हुई प्रगतिशील राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। फिलिस्तीनी मूल की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कवास ने न्यूयॉर्क स्टेट सीनेट के डिस्ट्रिक्ट-12 से चुनाव जीतकर अमेरिकी राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्हें पहली हिजाब पहनने वाली फिलिस्तीनी-अमेरिकी महिला के रूप में न्यूयॉर्क राज्य विधानमंडल के लिए चुने जाने का ऐतिहासिक गौरव हासिल हुआ है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 04, 2026 पर 1:52 PM
Aber Kawas: कौन हैं अबर कवास? न्यूयॉर्क की पहली फिलिस्तीनी-अमेरिकी और हिजाब पहनने वाली महिला बनीं स्टेट सीनेटर
US Midterm Elections 2026: न्यूयॉर्क की पहली फिलिस्तीनी-अमेरिकी और हिजाब पहनने वाली महिला बनीं स्टेट सीनेटर अबर कवास

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के 2026 मिडटर्म चुनाव में न्यूयॉर्क से एक ऐतिहासिक नतीजा सामने आया है। फिलिस्तीनी मूल की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अबर कवास (Aber Kawas) ने न्यूयॉर्क स्टेट सीनेट के डिस्ट्रिक्ट-12 का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। इस जीत के साथ वह न्यूयॉर्क राज्य विधानमंडल के लिए चुनी जाने वाली पहली फिलिस्तीनी-अमेरिकी बन गई हैं। वह हिजाब पहनकर इस पद तक पहुंचने वाली पहली महिला भी हैं। 'न्यूयॉर्क टाइम्स' की ओर से चुनाव में उनकी जीत घोषित किए जाने के समय करीब 90 प्रतिशत मतों की गिनती हुई थी। उन्हें लगभग 75 प्रतिशत वोट मिले थे। इस जीत के बाद कवास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "We made history" यानी "हमने इतिहास रच दिया।"

अबर कवास की जीत केवल एक चुनावी सफलता नहीं है। बल्कि अमेरिकी राजनीति में फिलिस्तीनी-अमेरिकी समुदाय और प्रगतिशील विचारधारा से जुड़े नेताओं की बढ़ती राजनीतिक भागीदारी का भी संकेत है। उनके चुनाव अभियान का नारा था- 'Fund Dignity, Fight Destruction', जिसका अर्थ है सम्मानजनक जीवन के लिए संसाधन जुटाना और विनाश के खिलाफ लड़ाई लड़ना।

कौन हैं अबर कवास? फिलिस्तीनी परिवार में जन्म, 15 साल से सामाजिक कार्यों में सक्रिय

अबर कवास का जन्म और पालन-पोषण न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में हुआ। उनके माता-पिता फिलिस्तीनी हैं, जो 1990 के दशक में अमेरिका आकर बस गए थे। वह एक ऐसे परिवार से आती हैं जिसने अमेरिका में प्रवासी होने के कारण कई तरह की चुनौतियों का सामना किया। राजनीति में आने से पहले कवास ने 15 साल से अधिक समय तक सामाजिक कार्यकर्ता और आयोजक के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों के अधिकारों, प्रवासी समुदायों के हितों और फिलिस्तीनी लोगों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें