पाकिस्तान और अफगानिस्तान बीच भीषण झड़प, रात भर हुई झड़पों में 58 पाक सैनिकों के मारे जाने का दावा

Afghanistan-Pakistan conflict: पाकिस्तान ने गुरुवार को काबुल पर एयरस्ट्राइक कर दिया। इसके बाद तालिबान ने 24 घंटे के भीतर पाकिस्तानी के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर जवाबी हमला किया। अफगानिस्तान के अधिकारियों के अनुसार, तालिबान लड़ाकों ने पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर हमला किया। तालिबान ने शनिवार रात भर हुई झड़पों में 58 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा है। साथ ही 30 पाक सेना के जवान घायल बताए जा रहे हैं

अपडेटेड Oct 12, 2025 पर 2:08 PM
Story continues below Advertisement
Afghanistan-Pakistan conflict: तालिबान ने रात भर हुई झड़पों में 58 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा है

Afghanistan-Pakistan conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ता नजररहा हैतालिबानी फोर्स और पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मियों के बीच हिंसक झड़प शुरू हो गई हैपाकिस्तान ने शनिवार (11 अक्टूबर) को काबुल पर एयरस्ट्राइक कर दिया, जिसके बाद तालिबान ने 24 घंटे के भीतर पाकिस्तानी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर जवाबी हमला कियाअफगानिस्तान के अधिकारियों के अनुसार, तालिबान लड़ाकों ने पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर हमला किया तालिबान ने शनिवार रात भर हुई झड़पों में 58 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा है। साथ ही 30 पाक सेना के जवान घायल बताए जा रहे हैं।

अफगानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान शासन के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने रविवार (12 अक्टूबर) को दावा किया है डूरंड रेखा यानी अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर रात भर हुई झड़पों में 58 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 30 अन्य घायल हो गए हैं। हालांकि, पाकिस्तानी सेना या सरकार की तरफ से अभी तक इसे बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है।

तालिबानी अधिकारियों ने पाकिस्तान पर काबुल और अन्य क्षेत्रों को निशाना बनाकर हवाई हमले करके अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। गुरुवार को काबुल के दक्षिण-पूर्वी प्रांत से दो और विस्फोट की जानकारी सामने आई। इसके बाद अफगानिस्तान के तालिबानी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर इन हमलों के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया।

सीमा पर भारी गोलीबारी

अफगानिस्तान और पाकिस्तान की 2,600 किलोमीटर लंबी अस्थिर सीमा पर छह से ज्यादा जगहों पर कथित तौर पर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में दोनों पक्षों ने बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा किया। तालिबान सूत्रों ने दावा किया कि उन्होंने मुठभेड़ के दौरान तीन पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर कब्जा कर लिया। जबकि पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि उनकी जवाबी कार्रवाई में कई तालिबानी ठिकाने नष्ट कर दिए गए।

पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने एक वायरल वीडियो फुटेज शेयर किया, जिसमें कथित तौर पर सीमा पार रात के समय आसमान में गोलीबारी और तोपों की गड़गड़ाहट सुनाई दे रही है। अफगान रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्लाह खोवाराजमी ने सीमा पार हमलों की पुष्टि करते हुए कहा कि तालिबान का अभियान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र के उल्लंघन के सीधे जवाब में था, जो स्थानीय समयानुसार आधी रात के आसपास समाप्त हुआ।


खोवाराजमी ने चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान फिर से अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करता है, तो हमारे सशस्त्र बल उसकी रक्षा के लिए तैयार हैं और कड़ा जवाब देंगे। पाकिस्तान लंबे समय से अफगान तालिबान पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकवादियों को सुरक्षित पनाहगाह मुहैया कराने का आरोप लगाता रहा है।

सीमा पर झड़प बंद होने को लेकर रविवार सुबह तक पाकिस्तान की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों पक्षों के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। यह और गंभीर हो सकती है।

आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू

तालिबान सरकार के रक्षा मंत्रालय ने रविवार तड़के बताया कि पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की है। मंत्रालय ने कहा, "अगर विरोधी पक्ष फिर से अफगानिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करता है तो हमारे सशस्त्र बल देश की सीमाओं की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उसका माकूल जवाब देंगे।"

अफगान बलों ने खैबर पख्तूनख्वा में अंगूर अड्डा, बाजौर, कुर्रम, दीर और चित्राल एवं बलूचिस्तान में बारामचा स्थित पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाया। वहीं, पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने सीमा चौकियों पर तालिबान के हमलों को अकारण बताया। उन पर आम नागरिकों पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, "अफगान बलों ने नागरिक आबादी को निशाना बनाकर गोलीबारी की जो अंतरराष्ट्रीय कानूनों का घोर उल्लंघन है। पाकिस्तान के जांबाज सुरक्षा बलों ने त्वरित और असरदार जवाब दिया है और किसी भी उकसावे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेनाएं सतर्क हैं। अफगानिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से दिया जा रहा है। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) की ओर से कथित तौर पर अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल करते हुए बार-बार आतंकवादी हमले करने के बाद दोनों पड़ोसियों के बीच स्थिति बिगड़ गई, जिसमें पिछले हफ्ते अशांत खैबर पख्तूनख्वा के ओरकजई जिले में हुआ एक हमला भी शामिल है। 

पाकिस्तान ने किया हमला

सरकारी मीडिया के अनुसार, पाकिस्तान ने रविवार तड़के जवाबी कार्रवाई करते हुए कई सीमावर्ती इलाकों पर हमला किया गया और सीमा चौकियों को नष्ट कर दिया गया। इस घटनाक्रम पर पाकिस्तानी सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान या टिप्पणी नहीं आई है।

हालांकि, सुरक्षा सूत्रों ने पुष्टि की कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात पाकिस्तानी बलों ने कई अफगान सीमा चौकियों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि कई अफगान चौकियों और आतंकवादी ढांचों को काफी नुकसान पहुंचने की खबरें हैं। उन्होंने कहा कि कई अफगान सैनिक मारे गए। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की प्रभावी कार्रवाई के कारण आतंकवादियों को पीछे हटना पड़ा।

ये भी पढ़ें- आखिरी समय में रद्द हुआ आमिर खान मुत्तकी का ताजमहल दौरा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।