'बांग्लादेश की तरफ देखा तो…', नवाज शरीफ के पार्टी के नेता ने दी भारत को गीदड़भभकी

उस्मानी ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान पहले भी भारत को मुश्किल में डाल चुका है और ज़रूरत पड़ी तो फिर ऐसा कर सकता है। उन्होंने एक रणनीति का ज़िक्र करते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में पाकिस्तान पश्चिम से, बांग्लादेश पूर्व से दबाव बनाए और चीन अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख पर ध्यान केंद्रित करे

अपडेटेड Dec 23, 2025 पर 8:14 PM
Story continues below Advertisement
बांग्लादेश के रेडिकल नेता शरीफ उस्मानी हादी के मौत के बाद से भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव बना हुआ है।

बांग्लादेश के रेडिकल नेता शरीफ उस्मानी हादी के मौत के बाद से भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव बना हुआ है। बांग्लादेश और भारत के रिश्तों में आई तल्खी के बीच हाल ही में पाकिस्तान के एक नेता ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (PML) के यूथ विंग के एक नेता कामरान सईद उस्मानी ने भारत को धमकी भरा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर बांग्लादेश पर कोई हमला होता है, तो पाकिस्तान की सेना और मिसाइलें जवाब देने के लिए तैयार हैं।

भारत को धमकी 

उस्मानी ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सैन्य सहयोग है और भारत अगर बांग्लादेश की आजादी में दखल देने की कोशिश करता है, तो पाकिस्तान इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत बांग्लादेश पर अपनी “अखंड भारत” सोच थोपना चाहता है, जिसे रोकने के लिए पाकिस्तान पूरी तरह तैयार है। एक वीडियो बयान में कामरान सईद उस्मानी ने कहा कि पाकिस्तान बांग्लादेश को भारत के “वैचारिक दबाव” में जाते हुए नहीं देख सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भारत बांग्लादेश पर हमला करता है या उसकी आज़ादी पर बुरी नज़र भी डालता है, तो पाकिस्तान कड़ा जवाब देगा।


पाकिस्तानी नेता ने किया ये बड़ा दावा 

उस्मानी ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान पहले भी भारत को मुश्किल में डाल चुका है और ज़रूरत पड़ी तो फिर ऐसा कर सकता है। उन्होंने एक रणनीति का ज़िक्र करते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में पाकिस्तान पश्चिम से, बांग्लादेश पूर्व से दबाव बनाए और चीन अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख पर ध्यान केंद्रित करे।

एक दूसरे वीडियो में कामरान सईद उस्मानी ने और आगे बढ़ते हुए पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच औपचारिक सैन्य गठबंधन बनाने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत की बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) बांग्लादेश को परेशान कर रही है। साथ ही उन्होंने भारत पर “अखंड भारत” सोच के तहत बांग्लादेश को खत्म कर एक हिंदू राज्य बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उस्मानी ने कहा कि उनके प्रस्ताव के मुताबिक पाकिस्तान को बांग्लादेश में और बांग्लादेश को पाकिस्तान में अपने-अपने सैन्य अड्डे बनाने चाहिए, ताकि दोनों देश मिलकर सुरक्षा से जुड़े मामलों में काम कर सकें।

उस्मानी ने सुझाव दिया कि पाकिस्तान और बांग्लादेश को एक-दूसरे के इलाकों में सैन्य अड्डे बनाने की इजाज़त देनी चाहिए। उनका कहना है कि इससे रणनीतिक पकड़ मजबूत होगी और चीन‑पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) को बांग्लादेश के बंदरगाहों से जोड़ा जा सकेगा। उस्मानी ने दावा किया कि जो देश बंदरगाहों और समुद्री रास्तों पर नियंत्रण रखते हैं, वही ज़्यादा ताकतवर होते हैं और ऐसी पाकिस्तान-बांग्लादेश सैन्य साझेदारी से पूरे क्षेत्र का शक्ति संतुलन काफी बदल सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।