पाकिस्तान में बहुत बड़ा बवाल मचा है, क्योंकि पिछले करीब एक महीने से पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को कई अता पता नहीं है। दो साल से जेल में बंद इमरान को उनके परिवार से भी मिलने नहीं दिया गया। पिछले दिनों ऐसी खबरें भी आई थीं कि इमरान को जेल में मार दिया गया है। अब उनकी पार्टी PTI ने सरकार के खिलाफ मंगलवार को इस्लामाबाद हाई कोर्ट और रावलपिंडी की अदियाला जेल के बाहर बड़े विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। सरकार ने इसे देखते हुए दोनों ही शहरों में भीड़ इकट्ठा होने पर रोक लगा दी है।
