Earthquake: म्यांमार के बाद अब इस देश में आया शक्तिशाली भूकंप, 7.1 मापी गई तीव्रता, सुनामी की चेतावनी जारी

Earthquake : यूएस सुनामी वार्निंग सिस्टम ने भूकंप के बाद तटीय इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। स्थानीय अधिकारियों ने लोगों को तट से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है

अपडेटेड Mar 30, 2025 पर 8:32 PM
भूकंप के बाद तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है।

Earthquake Hit Tonga  : मार्च का अंतिम सप्ताह पूरी दुनिया के लिए बुरे सपने की तरह बीत रहा है। 28 मार्च को पहले म्यांमार और थाईलैंड में विनाशकारी भूंकप आया था, जिसकी तीव्रता 7.7 मापा थी। इस विशानकारी भूंकप में अभी तक 1600 लोगों की मौत हो गई है। वहीं आज जापान के पास द्वीपीय देश टोंगा में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है। इस कारण मौसम विभाग ने प्रशांत द्वीप के इस देश में सुनामी की चेतावनी जारी की है। जानकारी के मुताबिक ये भूकंप टोंगा द्वीप से लगभग 100 किलोमीटर (62 मील) उत्तर-पूर्व में भूकंप आया।

सुनामी की चेतावनी जारी

वहीं यूएस सुनामी वार्निंग सिस्टम ने भूकंप के बाद तटीय इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। स्थानीय अधिकारियों ने लोगों को तट से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भूंकप के बाद रिपोर्ट में कहा गया है कि हापाई द्वीप समूह के निवासी ऊंचे स्थानों पर चले गए हैं।


बता दें कि टोंगा पोलिनेशिया में स्थित एक देश है जो 171 द्वीपों से बना है और इसकी आबादी 100,000 से कुछ ज़्यादा है, जिनमें से ज़्यादातर लोग टोंगाटापु के मुख्य द्वीप पर रहते हैं।बता दें कि टोंगा द्वीप भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियों के लिए जाना जाता है। साल 2022 में ज्वालामुखी विस्फोट के बाद यहां बड़ी तबाही आई थी।

इससे पहले 28 मार्च को म्यांमार और थाइलैंड में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। कई इमारतें ढह गई थीं और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान पहुंचा था। भूंकप के कारण अब तक 1,644 लोगों की मौत होने और 3,400 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। भूकंप के बाद 139 लोग लापता हैं। यह संख्या बढ़ने की आशंका है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।