Earthquake Hit Tonga : मार्च का अंतिम सप्ताह पूरी दुनिया के लिए बुरे सपने की तरह बीत रहा है। 28 मार्च को पहले म्यांमार और थाईलैंड में विनाशकारी भूंकप आया था, जिसकी तीव्रता 7.7 मापा थी। इस विशानकारी भूंकप में अभी तक 1600 लोगों की मौत हो गई है। वहीं आज जापान के पास द्वीपीय देश टोंगा में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है। इस कारण मौसम विभाग ने प्रशांत द्वीप के इस देश में सुनामी की चेतावनी जारी की है। जानकारी के मुताबिक ये भूकंप टोंगा द्वीप से लगभग 100 किलोमीटर (62 मील) उत्तर-पूर्व में भूकंप आया।
