Russia-Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ जारी युद्ध को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला दावा किया है। चार साल से अधिक समय से चल रहा रूस और यूक्रेन का भीषण संघर्ष अब समाप्त होने वाला है। जी हां, मॉस्को के सालाना 'विक्ट्री डे' समारोहों के बाद एक चौंकाने वाले बयान में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संकेत दिया है कि यूक्रेन में चल रहा संघर्ष अब अपने अंत के करीब है।
