26/11 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेटे आतंकवादी तल्हा सईद का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मंच पर पाकिस्तानी नेताओं की मौजूदगी में लाहौर में एक पब्लिक रैली के दौरान कथित तौर पर भारत के खिलाफ हिंसा भड़का रहा है। तल्हा सईद संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रतिबंधित आतंकवादी है। बुधवार (28 मई) को आयोजित रैली के वीडियो क्लिप में तल्हा सईद को दूसरे नेताओं के साथ मंच पर पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष मलिक अहमद खान का स्वागत करते हुए दिखाया गया है। रैली में हाफिज सईद के साथ फील्ड मार्शल असीम मुनीर के पोस्टर भी देखे जा सकते हैं।