Pakistan News: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को इंटरनेशनल स्तर पर एक बार फिर भारी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। सऊदी अरब ने भीख मांगने के आरोप में लगभग 56,000 पाकिस्तानियों को अपने देश से निकाल दिया है। इसके बाद रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने 2025 में संगठित भीख मांगने वाले गिरोहों को विदेश जाने से रोकने के लिए 66,154 यात्रियों को फ्लाइट से उतार दिया। घरेलू नो-फ्लाई लिस्ट और विदेशी सरकारों की कड़ी चेतावनियों के बावजूद हजारों पाकिस्तानी सिर्फ भीख मांगने के लिए विदेश यात्रा कर रहे हैं।
सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने पाकिस्तानी नागरिकों पर निगरानी बढ़ा दी है। सऊदी और दुबई में पाकिस्तानी नागरिकों से जुड़ी संगठित भीख मांगने और आपराधिक गतिविधियां विदेशों में चिंता का कारण बन रही हैं। पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं। विदेश में बेइज्जती के बाद पाकिस्तान अब अपने भिखारियों पर कार्रवाई कर रहा है। सऊदी के अलावा UAE ने पाकिस्तानी नागरिकों पर वीजा प्रतिबंध लगा दिए हैं।
UAE ने चिंता जताई है कि देश में आने के बाद कुछ लोग आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो रहे थे। पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार, अकेले सऊदी अरब ने भीख मांगने के आरोपों में 56,000 पाकिस्तानियों को अपने देश से निकाल दिया है। जबकि UAE ने ज्यादातर पाकिस्तानी नागरिकों पर वीजा प्रतिबंध लगा दिए हैं। खाड़ी देश का कहना है कि कुछ विजिटर देश में आने के बाद आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो रहे थे।
पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) के अधिकारियों ने 2025 में संगठित भीख मांगने वाले रैकेट को तोड़ने और यात्रियों के देश छोड़ने से पहले अवैध माइग्रेशन को रोकने की कोशिश में एयरपोर्ट पर 66,154 यात्रियों को रोका था। FIA के डायरेक्टर जनरल रिफत मुख्तार ने कहा कि ये नेटवर्क पाकिस्तान की इमेज को बहुत नुकसान पहुंचा रहे थे। अब ये सिर्फ एक इलाके तक सीमित नहीं हैं।
कई देशों से भगाए गए पाकिस्तानी
मुख्तार ने कहा कि सऊदी अरब ने इस साल अकेले भीख मांगने के आरोपों में 56,000 पाकिस्तानियों को देश से निकाल दिया। जबकि दुबई ने लगभग 6,000 से अधिक लोगों को वापस भेज दिया। उन्होंने कहा कि अजरबैजान ने लगभग 2,500 पाकिस्तानी भिखारियों को देश से भगाया है। अफ्रीका और यूरोप की यात्रा से जुड़े ऐसे ही मामले भी सामने आए हैं।
साथ ही कंबोडिया और थाईलैंड जैसे देशों के लिए टूरिस्ट वीज़ा के गलत इस्तेमाल के मामले भी सामने आए हैं। इस्लामाबाद ने अपने हजारों नागरिकों को एग्जिट कंट्रोल लिस्ट (ECL) या नो-फ्लाई लिस्ट में डाल दिया है। पिछले साल, सऊदी अरब ने पाकिस्तान से कहा था कि वह भिखारियों को उमराह वीजा का गलत इस्तेमाल करके मक्का और मदीना के पवित्र शहरों में भीख मांगने के लिए जाने से रोके।
पाकिस्तानी भिखारियों ने तीर्थयात्रा और टूरिस्ट वीजा का गलत इस्तेमाल करके पश्चिम एशिया के शहरों में भीख मांगकर आतंक मचा दी है। विदेशी सड़कों पर वे भीख मांग रहे हैं। इस बढ़ते खतरे ने मेजबान देशों को चिंतित कर दिया है। ये भिखारी असली पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों, मजदूरों और छात्रों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्हें अब सख्त वीजा जांच और रिजेक्शन का सामना करना पड़ रहा है।