सऊदी में अब खूब छलका सकेंगे जाम...शराब की दुकान पर लगी लंबी लाइन! जानें कौन सा हुआ फैसला

हालांकि सरकार की तरफ से इस फैसले का कोई औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इसकी जानकारी फैलते ही स्टोर के बाहर लोगों और गाड़ियों की लंबी कतारें दिखने लगी हैं। यह स्टोर सऊदी राजधानी रियाद के डिप्लोमैटिक क्वार्टर में स्थित है और बाहर से यह बिल्कुल सादा और बिना किसी साइनबोर्ड के है

अपडेटेड Dec 21, 2025 पर 3:41 PM
Story continues below Advertisement
सऊदी अरब में शराब प्रतिबंध के बीच एक बड़ा बदलाव सामने आया है।

सऊदी अरब में शराब प्रतिबंध के बीच एक बड़ा बदलाव सामने आया हैसऊदी सरकार ने अपने इकलौते शराब बेचने वाले स्टोर तक अमीरों की पहुंच का दायरा बढ़ा दिया हैअब गैर मुस्लिम विदेशी नागरिक, जिनके पास प्रीमियम रेजिडेंसी परमिट है, इस स्टोर से शराब खरीद सकेंगेइस फैसले का कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया गया, लेकिन इसकी जानकारी बाहर आते ही राजधानी रियाद में स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं

 हालांकि सरकार की तरफ से इस फैसले का कोई औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इसकी जानकारी फैलते ही स्टोर के बाहर लोगों और गाड़ियों की लंबी कतारें दिखने लगी हैंयह स्टोर सऊदी राजधानी रियाद के डिप्लोमैटिक क्वार्टर में स्थित है और बाहर से यह बिल्कुल सादा और बिना किसी साइनबोर्ड के है।

साल 2024 में खुला था पहला  स्टोर

यह स्टोर जनवरी 2024 में सबसे पहले गैर-मुस्लिम राजनयिकों के लिए खोला गया था। अब नए नियमों के तहत वे गैर-मुस्लिम विदेशी भी यहां से शराब खरीद सकते हैं, जिनके पास प्रीमियम रेजिडेंसी परमिट है यह खास रेजिडेंसी उन विदेशियों को दी जाती है जिनके पास विशेष कौशल है, या जो निवेशक और उद्यमी हैं और सऊदी अरब में लंबे समय तक रह रहे हैं।


शराब पूरी तरह से प्रतिबंध

सऊदी अरब में  1950 के दशक की शुरुआत से शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध है। अब जो शराब का स्टोर खोला गया है, उसे शराब की सीमित और नियंत्रित बिक्री को परखने का एक सावधान कदम माना जा रहा है। सऊदी अरब के असली सत्ता केंद्र माने जाने वाले क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और उनके पिता किंग सलमान ने देश में बड़े बदलावों की नीति अपनाई है। इसका मकसद ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करना, अंतरराष्ट्रीय व्यापार बढ़ाना और तेल पर देश की निर्भरता को कम करना है।

इस नीति के तहत सऊदी अरब में कई बदलाव देखने को मिले हैं। यहां मूवी थिएटर खोले गए हैं, महिलाओं को गाड़ी चलाने की अनुमति दी गई है और बड़े-बड़े संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं हालांकि, इसके बावजूद राजनीतिक भाषण और सरकार के खिलाफ असहमति अब भी सख्त अपराध माने जाते हैं। ऐसे मामलों में कड़ी सज़ा दी जाती है, और कुछ मामलों में मौत की सज तक का प्रावधान है।

शराब खरीदने के लिए है ये सख्त नियम

सऊदी अरब में आम लोगों के लिए शराब पर प्रतिबंध अब भी लागू है। शराब सिर्फ एक खास स्टोर से ही खरीदी जा सकती है, और वह भी सीमित लोगों के लिए। यह स्टोर बाहर से बिल्कुल ड्यूटी-फ्री दुकान जैसा दिखता है और इस पर कोई नाम या बोर्ड नहीं लगा है। स्टोर का मालिकाना हक आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक नहीं किया गया है।

यहां सुरक्षा बहुत सख्त है। अंदर जाने से पहले हर व्यक्ति की पात्रता जांची जाती है और तलाशी ली जाती है। स्टोर के अंदर मोबाइल फोन और कैमरे ले जाने की इजाज़त नहीं है। यहां तक कि कर्मचारी यह भी जांच करते हैं कि कोई स्मार्ट चश्मा तो नहीं पहन रखा है। एसोसिएटेड प्रेस से बात करते हुए स्टोर से बाहर निकले कई ग्राहकों ने अपनी पहचान छिपाने की शर्त पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शराब को लेकर समाज में अभी भी झिझक और बदनामी का डर है।

ग्राहकों ने यह भी बताया कि यहां शराब की कीमतें काफी ज़्यादा हैं। राजनयिकों को टैक्स में छूट मिलती है, लेकिन प्रीमियम रेजिडेंसी रखने वाले विदेशियों को टैक्स देना पड़ता है। ग्राहकों का कहना है कि स्टोर में सामान ठीक-ठाक मात्रा में उपलब्ध है, हालांकि कुछ लोगों ने बताया कि बीयर और वाइन के विकल्प ज्यादा नहीं हैं।

सऊदी अरब या वहां रहने वाले कई लोग जो शराब पीना चाहते हैं, वे अक्सर पास के देश बहरीन चले जाते हैं। वहां मुसलमानों और गैर-मुसलमानों, दोनों के लिए शराब कानूनी रूप से उपलब्ध है। वीकेंड और छुट्टियों के दौरान बहरीन में सऊदी अरब और पूरे गल्फ क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, जिससे यह एक लोकप्रिय घूमने की जगह बन गया है। जो लोग और ज्यादा खर्च कर सकते हैं, उनके लिए दूसरा विकल्प दुबई जाना होता है, जो संयुक्त अरब अमीरात में स्थित है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।