Donald Trump: मिडिल ईस्ट में जारी जंग और कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। ट्रंप ने तर्क दिया है कि ईरान के परमाणु खतरे को हमेशा के लिए खत्म करने के बदले में तेल की कीमतों में यह 'अल्पकालिक' उछाल एक बहुत ही 'छोटी कीमत' है। दरअसल मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमतें $100 प्रति बैरल के पार पहुंच गई है।
