ताइवान में एक शख्स ने चाकू और स्मोक ग्रेनेड से लोगों पर हमला किया है। उसने इस हमले को ताइपे मेंट्रो स्टेशन के पास अंजाम दिया। रेलवे स्टेशन पर ग्रेनेड और चाकुओं से हुए हमले में कम से कम नौ लोग घायल हो गए हैं। एसोसिएटेड प्रेस ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि शुक्रवार को ताइपे में हुए स्मोक बम और चाकू हमले में कम से कम नौ लोग घायल हो गए। यह घटना ताइपे मेन सबवे स्टेशन पर हुई, जो शहर का एक बेहद व्यस्त मेट्रो स्टेशन है।
रेलवे स्टेशन पर ग्रेनेड और चाकू से हमला
ताइवान के प्रीमियर चो जुंग-ताई के अनुसार, हमलावर ने सबसे पहले स्टेशन पर स्मोक डिवाइस फेंके, जिससे अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती घटना के बाद संदिग्ध सबवे सिस्टम के अंदर इधर-उधर घूमता रहा। EBC चैनल पर दिखाए गए और AP द्वारा साझा किए गए फुटेज में देखा गया कि आरोपी मेट्रो से एक स्टेशन पर उतरा, फिर उसने स्मोक ग्रेनेड फेंके और इसके बाद राहगीरों पर चाकू से हमला करने लगा।
हमले में कम से कम 9 लोग हुए घायल
घटना के दौरान 57 साल के एक व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ा और वह मौके पर ही बेहोश मिला। सेंट्रल न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया और इमरजेंसी इलाज दिया गया। स्मोक बम फेंकने के बाद, संदिग्ध ने कथित तौर पर झोंगशान MRT स्टेशन के पास कम से कम चार लोगों पर चाकू से हमला किया। इसके बाद वह पास के एक शॉपिंग मॉल में भाग गया, जहां पुलिस ने उसे घेर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संदिग्ध मॉल की ऊपरी मंजिल से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।