Bondi Beach Shooting: सिडनी के बॉन्डी बीच पर शूटआउट, यहूदी त्योहार पर फायरिंग में 10 लोगों की मौत

Sydney Bondi Beach Shooting: गोलीबारी के बाद पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन शुरू कर दिया। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने इसकी पुष्टि की है और बताया है कि सुरक्षा अभियान अभी जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे उस इलाके में न जाएं। यह जानकारी रॉयटर्स की रिपोर्ट में दी गई है

अपडेटेड Dec 14, 2025 पर 3:39 PM
Story continues below Advertisement
Bondi Beach Shooting: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है।

Bondi Beach Shooting: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। यहां के मशहूर बॉन्डी बीच गोलीबारी की घटना हुई, जिसकी वजह से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। रविवार को सिडनी के बोंडी बीच पर हनुक्का समारोह के दौरान गोलीबारी की गई। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही न्यू साउथ वेल्स पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर दिया।

सिडनी में बोंडी बीच पर जबरदस्त फायरिंग

वहीं गोलीबारी के बाद पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन शुरू कर दिया। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने इसकी पुष्टि की है और बताया है कि सुरक्षा अभियान अभी जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे उस इलाके में न जाएं। यह जानकारी रॉयटर्स की रिपोर्ट में दी गई है।


पुलिस का इमरजेंसी ऑपरेशन जारी

न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि पुलिस कार्रवाई अभी चल रही है और लोगों को घटनास्थल से दूर रहना चाहिए। साथ ही वहां मौजूद लोगों से सुरक्षित जगह पर चले जाने को कहा गया है। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के मुताबिक, मौके पर कई गोलियों की आवाजें सुनी गईं, हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि किसी को गोली लगी है या नहीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो में बीच पर मौजूद लोग गोलीबारी और पुलिस सायरन की आवाज सुनकर भागते नजररहे हैंहालांकि रॉयटर्स ने कहा है कि वह इन वीडियो की तुरंत पुष्टि नहीं कर सका

स्थानीय मीडिया की शुरुआती रिपोर्टों में बताया गया था कि हनुक्का परेड के दौरान कम से कम 50 गोलियां चलाई गईंइस कार्यक्रम में 1,000 से ज्यादा लोग शामिल थेयहूदी समुदाय के एक सदस्य नेयरुशलम पोस्ट को बताया कि गोलीबारी बीच के पास चल रही हनुक्का पार्टी के दौरान हुई। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस के एक प्रवक्ता ने कहा कि सरकार इस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया, “हमें बोंडी इलाके में चल रही सुरक्षा स्थिति की जानकारी है। हम वहां मौजूद लोगों से अपील करते हैं कि वे न्यू साउथ वेल्स पुलिस द्वारा दी जा रही सलाह का पालन करें।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।