Thanksgiving 2025: कहने में तो ‘थैंक्स’ छोटा सा शब्द है, लेकिन इसका असर बहुत बड़ा होता है। थैंक्सगिविंग डे का मकसद भी यही है कि हम अपने परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों को आभार और प्यार व्यक्त करें। ये दिन केवल धन्यवाद कहने का तरीका नहीं, बल्कि रिश्तों को मजबूत बनाने और एक-दूसरे के प्रति अपनापन दिखाने का अवसर है। अमेरिका और कनाडा में इसे साल के सबसे खास दिन के रूप में मनाया जाता है। ये त्यौहार हर साल नवंबर के चौथे गुरुवार को आता है और इस वर्ष यानी 2025 में ये 27 नवंबर को मनाया जाएगा।
इस दिन लोग अपने परिवार के साथ मिलकर खास व्यंजन जैसे टर्की, पम्पकिन पाई और पारंपरिक डिश बनाते हैं और उन्हें साझा करते हैं। बच्चे और बड़े परेड, खेल और गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं। थैंक्सगिविंग केवल खाने-पीने तक सीमित नहीं, बल्कि ये परिवार, दोस्ती, प्यार, एकता और आभार जताने का पर्व है। लोग जरूरतमंदों की मदद भी करते हैं, जिससे त्योहार और भी खास बन जाता है।
थैंक्सगिविंग की शुरुआत 1621 में मानी जाती है, जब पिलग्रिम्स ने प्लिमथ, मैसाचुसेट्स में पहली सफल फसल के लिए अपने पड़ोसियों वैंपानोआग जनजाति के साथ धन्यवाद व्यक्त किया। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि 1565 में फ्लोरिडा में सेंट ऑगस्टीन ने इसे मनाया था। 1789 में जॉर्ज वाशिंगटन ने इसे नेशनल थैंक्सगिविंग घोषित किया। बाद में 1863 में अब्राहम लिंकन ने इसे आधिकारिक राष्ट्रीय छुट्टी घोषित किया ताकि अमेरिका में एकता और भाईचारा बढ़ सके। 1941 में इसे हर साल नवंबर के चौथे गुरुवार को फेडरल हॉलिडे बनाया गया।
ये दिन एक-दूसरे को धन्यवाद कहने, परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने और खुशियां बांटने का अवसर होता है। पहले इसे हार्वेस्ट डे के रूप में मनाया जाता था।
इस दिन टर्की, पम्पकिन पाई और पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं। लोग एक-दूसरे को तोहफे और मिठाई देकर धन्यवाद कहते हैं। ये दिन केवल खाने-पीने तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवार, दोस्ती, प्यार और एकता का पर्व है।
थैंक्सगिविंग कैसे मनाया जाता है
आजकल लोग नए और रोचक तरीके से भी थैंक्सगिविंग मनाते हैं:
इससे परिवार, स्वास्थ्य और पर्यावरण का ध्यान रखते हुए त्योहार का आनंद लिया जाता है।
थैंक्सगिविंग डे पर बैंक, सरकारी दफ्तर और पोस्ट ऑफिस बंद रहते हैं। अधिकांश अमेरिकियों को चार दिन की लंबी छुट्टी मिलती है। ये छुट्टी क्रिसमस की खरीदारी और जश्न की शुरुआत भी मानी जाती है।
केवल अमेरिका ही नहीं, बल्कि कनाडा, लाइबेरिया, ग्रेनेडा और सेंट लूसिया में भी थैंक्सगिविंग मनाया जाता है। अलग-अलग देशों में इसका समय और तरीका अलग होता है, लेकिन सभी में उद्देश्य एक हैआभार व्यक्त करना और खुशियां बांटना।