Get App

Donald Trump: 'कई हथियारों से लैस था हमलावर, सुरक्षा घेरे पर भी की फायरिंग', ट्रंप ने बताया कैसे दबोचा गया शूटर

Trump Press Conference: ट्रंप ने बताया कि, संदिग्ध हमलावर कैलिफोर्निया का रहने वाला माना जा रहा है। फिलहाल इसे 'लोन शूटर' यानी अकेले हमलावर की घटना माना जा रहा है। एजेंसियां अभी भी उसके मकसद और बैकग्राउंड की जांच कर रही हैं

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Apr 26, 2026 पर 10:02 AM
Donald Trump: 'कई हथियारों से लैस था हमलावर, सुरक्षा घेरे पर भी की फायरिंग', ट्रंप ने बताया कैसे दबोचा गया शूटर
ट्रंप ने अमेरिकी जनता से शांति की अपील करते हुए इस घटना को सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक बताया

Trump Address After Shooting: वॉशिंगटन डीसी में हुए हमले के महज कुछ ही समय बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ब्रीफिंग रूम से देश को संबोधित किया। ट्रंप ने सीक्रेट सर्विस की बहादुरी की तारीफ करते हुए खुलासा किया कि हमलावर कई हथियारों से लैस था और उसने सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश की थी। ट्रंप ने अमेरिकी जनता से शांति की अपील करते हुए इस घटना को सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक बताया।

शूटर ने सुरक्षा घेरे पर भी किया था हमला

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने घटना की पूरी जानकारी साझा की। ट्रंप ने बताया कि संदिग्ध ने एक सुरक्षा चेकप्वाइंट पर हमला किया था, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने उसे तुरंत दबोच लिया। हमलावर के पास एक से ज्यादा हथियार थे। रॉयटर्स के मुताबिक, एफबीआई ने पुष्टि की है कि शूटर ने शॉटगन से सीक्रेट सर्विस एजेंट पर फायरिंग की थी। गनीमत रही कि जिस एजेंट को गोली लगी, वह अपनी सुरक्षा गियर की वजह से पूरी तरह सुरक्षित है। ट्रंप ने बताया कि, 'वह ऑफिसर अब बिल्कुल ठीक है।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें