Get App

Donald Trump: पुतिन के घर पर हमले की खबर से भड़के ट्रंप, यूक्रेन को दी चेतावनी; बोले- 'नेताओं के घर को निशाना बनाना गलत'

Ukraine Peace Talk: फ्लोरिडा के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने पुतिन के साथ बातचीत का ब्योरा साझा किया। ट्रंप ने कहा, 'राष्ट्रपति पुतिन ने आज सुबह मुझे इस हमले के बारे में बताया। मैं यह सुनकर बहुत गुस्से में था। किसी देश के नेता के आवास पर हमला करना बहुत गलत है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Dec 30, 2025 पर 9:36 AM
Donald Trump: पुतिन के घर पर हमले की खबर से भड़के ट्रंप, यूक्रेन को दी चेतावनी; बोले- 'नेताओं के घर को निशाना बनाना गलत'
यूक्रेन ने रूस के इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे रूस का सफेद झूठ करार दिया है

Ukraine Peace Talk: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बेहद सनसनीखेज दावा सामने आया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन कर बताया कि यूक्रेन ने उनके एक निजी आवास पर ड्रोन हमला करने की कोशिश की है। इस पर ट्रंप ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे अस्वीकार्य बताया है। हालांकि, यूक्रेन ने इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे रूस का सफेद झूठ करार दिया है।

'मैं बहुत गुस्से में हूं': ट्रंप

फ्लोरिडा के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने इस बातचीत का ब्योरा साझा किया। ट्रंप ने कहा, 'राष्ट्रपति पुतिन ने आज सुबह मुझे इस हमले के बारे में बताया। मैं यह सुनकर बहुत गुस्से में था। किसी देश के नेता के आवास पर हमला करना बहुत गलत है।' ट्रंप ने यह भी कहा कि, 'हो सकता है कि यह हमला हुआ ही न हो, यह भी संभव है। लेकिन पुतिन ने कहा कि ऐसा हुआ है।'

रूसी अधिकारियों के अनुसार, ट्रंप ने यह भी कहा कि शुक्र है हमने यूक्रेन को 'टॉमहॉक' (Tomahawks) जैसी मिसाइलें नहीं दीं, वरना स्थिति और खराब हो सकती थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें