US Travel Ban: ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राज्य अमेरिका के ट्रैवल बैन का दायरा बढ़ाते हुए मंगलवार को एक बड़ा ऐलान किया है। इस कदम के तहत, पांच नए देशों के नागरिकों पर अमेरिका में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है, और कई अन्य देशों के लिए यात्रा तथा इमिग्रेशन नियमों को कड़ा कर दिया गया है। ट्रंप का यह फैसला अमेरिका में प्रवेश आवश्यकताओं को कड़ा करने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है। आइए आपको बताते हैं किन देशों के नागरिकों की अमेरिका में एंट्री पर लगा बैन।
