Trump On Pakistan: मिडिल ईस्ट में मंडराते युद्ध के बादलों के बीच एक बड़ी खबर आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होने वाले हमले को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया है। ट्रंप ने खुद स्वीकार किया कि यह फैसला उन्होंने पाकिस्तान के सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व की गुजारिश पर लिया है। ट्रंप के इस कदम ने रातों-रात इस्लामाबाद को वैश्विक कूटनीति के केंद्र में लाकर खड़ा कर दिया है।
