अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच 15 अगस्त को होने वाली बातचीत पर दुनियाभर की नजरें लगी थीं। माना गया था कि बातचीत में साढ़े तीन साल से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध का समाधान निकल आएगा। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। करीब तीन घंटे तक चली बातचीत के बाद ट्रंप और पुतिन मीडिया के सामने आए। लेकिन, उन्होंने मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। पहले कहा गया था कि बातचीत के बाद दोनों नेता संयुक्त रूप से मीडिया से बातचीत करेंगे। सवाल है कि क्या यह बातचीत बेनतीजा रही?
