रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध के बारे में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगरे डोनाल्ड ट्रंप 2022 में अमेरिका के राष्ट्रपति होते तो यह लड़ाई शुरू नहीं होती। 15 अगस्त को अमेरिका के अलास्का में ट्रंप और पुतिन ने करीब 3 घंटे तक बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच कोई एग्रीमेंट नहीं हुआ। लेकिन, दोनों ने बातचीत को सकारात्मक बताई। इससे ट्रंप और पुतिन के बीच के रिश्ते में पॉजिटिव बदलाव का संकेत माना जा रहा है।