ईरान ने रची थी ट्रंप पर हमले की साजिश! राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया बड़ा बयान, जानें वॉशिंगटन शूटिंग में अब तक क्या-क्या हुआ

White House Shooting: जिस वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में यह हमला हुआ, उसका इतिहास राष्ट्रपति पर हमलों से जुड़ा रहा है। इसी होटल के बाहर साल 1981 में राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन को गोली मारकर उनकी हत्या की कोशिश की गई थी। ट्रंप ने इस ऐतिहासिक संदर्भ का जिक्र करते हुए कहा कि यह इमारत उतनी सुरक्षित नहीं है जितनी होनी चाहिए

अपडेटेड Apr 26, 2026 पर 10:56 AM
Story continues below Advertisement
ट्रंप ने कहा, 'यह घटना मुझे ईरान में युद्ध जीतने से नहीं रोक पाएगी'

Trump On Iran War Link: वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में शनिवार रात हुई गोलीबारी के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जब उनसे पूछा गया कि क्या यह हमला ईरान के साथ चल रहे युद्ध से जुड़ा हुआ है, तो ट्रंप ने बड़ी बात कही। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि, 'ये गोलीबारी उन्हें ईरान के खिलाफ युद्ध जीतने के उनके लक्ष्य से पीछे नहीं हटा पाएगी'।

'युद्ध से पीछे नहीं हटूंगा': ट्रंप

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने ईरान युद्ध और इस हमले के बीच संबंधों पर अपनी राय रखी। ट्रंप ने कहा, 'यह घटना मुझे ईरान में युद्ध जीतने से नहीं रोक पाएगी। हम अपना काम बेहतरीन तरीके से जारी रखेंगे।' जब उनसे पूछा गया कि क्या शूटर का संबंध ईरान से है, तो उन्होंने कहा, 'फिलहाल जो जानकारी हमारे पास है, उसके आधार पर मुझे ऐसा नहीं लगता। लेकिन आप कभी सच्चाई नहीं जानते'।


वैसे इस घटना से कुछ समय पहले ही ट्रंप ने ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए अपने दूतों की पाकिस्तान यात्रा रद्द कर दी थी, क्योंकि वे तेहरान के बातचीत के रवैये से नाखुश थे।

अकेले था हमलावर, कई हथियारों से था लैस

ट्रंप ने शूटर की प्रोफाइल को लेकर शुरुआती जानकारी साझा की। हमलावर कई हथियारों से लैस था और उसने सुरक्षा चेकपॉइंट को पार कर सीधे बॉलरूम की ओर दौड़ लगा दी थी। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह एक 'अकेला हमलावर' था, जिसने खुद ही इस पूरी साजिश को अंजाम दिया। ट्रंप ने एक वीडियो का भी जिक्र किया जिसमें संदिग्ध सुरक्षा घेरे को तोड़कर भागता दिख रहा है और सुरक्षाकर्मी उस पर गोलियां चला रहे हैं।

जब ट्रंप ने फायरिंग को समझा 'ट्रे गिरने की आवाज'

राष्ट्रपति ने बताया कि जब पहली बार गोली चली, तो उन्हें लगा कि शायद वेटर के हाथ से खाने की कोई ट्रे गिर गई है। लेकिन जैसे ही 'शॉट्स फायर्ड' की चीखें गूंजीं, उन्हें स्थिति की गंभीरता का अहसास हुआ। उन्होंने इस हमलावर को 'संभावित हत्यारा' करार दिया।

हिल्टन होटल का 'खूनी इतिहास'

दिलचस्प बात यह है कि जिस वॉशिंगटन हिल्टन होटल में यह हमला हुआ, उसका इतिहास राष्ट्रपति पर हमलों से जुड़ा रहा है। इसी होटल के बाहर साल 1981 में राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन को गोली मारकर उनकी हत्या की कोशिश की गई थी। ट्रंप ने इस ऐतिहासिक संदर्भ का जिक्र करते हुए कहा कि यह इमारत उतनी सुरक्षित नहीं है जितनी होनी चाहिए।

बेहद खास होता है व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर को अक्सर 'नर्ड प्रॉम' कहा जाता है, जहां पत्रकार और राजनेता एक साथ आते हैं। अपने पूरे कार्यकाल के दौरान इस कार्यक्रम का बहिष्कार करने वाले ट्रंप इस साल इसमें शामिल हुए थे, लेकिन गोलीबारी के कारण कार्यक्रम को बीच में ही स्थगित करना पड़ा। ट्रंप ने कहा है कि सुरक्षा कारणों से अब इसे 30 दिनों के भीतर दोबारा आयोजित किया जाएगा।

एक-दो बार नहीं बल्कि पांच बार मौत को मात दे चुके हैं ट्रंप! जानिए 2016 से 2026 के बीच ट्रंप पर कब-कब हुए घातक हमले

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।