जब पाकिस्तानी टेलीविजन नेटवर्क ARY डिजिटल ने अपना लेटेस्ट प्राइम-टाइम ड्रामा 'Sher' लॉन्च किया, तो शायद किसी को नहीं मालूम था कि जल्द ही इसके खिलाफ पाकिस्तान के ईशनिंदा कानूनों के तहत पुलिस केस दर्ज होगा। दानिश तैमूर और सारा खान की यह टीवी सीरीज, शेर जमान और फजर की कहानी दिखाती है, जिसमें एक लड़का और लड़की एक दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन दोनों के परिवारों के बीच पुरानी रंजिश है। उन्हें एक होने के लिए पुराने विवाद और सामाजिक बाधाओं का भी सामना करना पड़ता है।
