US Attacks Venezuela: एक हफ्ते पहले ही ट्रंप ने मादुरो से की थी बात! एक US हेलीकॉप्टर पर हुआ हमला, घायल हुए कुछ सैनिक

ट्रंप ने बताया कि मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को US नेवी शिप USS इवो जिमा के जरिए न्यूयॉर्क लाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने एक हफ्ते पहले ही वेनेजुएला के राष्ट्रपति से बात की थी। उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि ट्रंप ने अमेरिकी ऑपरेशन को अंजाम देने से पहले कई तरह के विकल्प दिए थे

अपडेटेड Jan 03, 2026 पर 10:05 PM
Story continues below Advertisement
US Attacks Venezuela: एक हफ्ते पहले ही ट्रंप ने मादुरो से की थी बात!

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ देर पहले Fox News को फोन पर इंटरव्यू दिया और वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी की पूरी प्रक्रिया, ऑपरेशन और वेनेजुएला में अब आगे क्या होगा इसकी जानकारी दी। CNN ने भी सूत्रों के हवाले से ये बताया कि ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला पर हमला करने और मादुरो को पकड़ने के लिए सीक्रेट मिशन की तैयारी दिसंबर के मध्य में ही शुरू कर दी थी।

ट्रंप ने बताया कि मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को US नेवी शिप USS इवो जिमा के जरिए न्यूयॉर्क लाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने एक हफ्ते पहले ही वेनेजुएला के राष्ट्रपति से बात की थी। उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि ट्रंप ने अमेरिकी ऑपरेशन को अंजाम देने से पहले कई तरह के विकल्प दिए थे।

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो रिसॉर्ट के एक कमरे में बैठकर मादुरो की गिरफ्तारी को इस पूरे ऑपरेशन को लाइव देखा। इस दौरान उनके साथ आर्मी के कई जनरल भी मौजूद थे।


फोन पर उन्होंने बताया, "सच्चे सैन्य विशेषज्ञों ने कहा कि धरती पर कोई और देश ऐसा ऑपरेशन नहीं कर सकता।" ट्रंप बोले, "यह टीवी शो की तरह था। मैंने हर पल लाइव देखा।"

उन्होंने ऑपरेशन की "स्पीड और अटैक" की सराहना की और कहा, "यह कमाल का काम था, कोई और ऐसा नहीं कर सकता।"

ट्रंप ने बताया कि फोर्स ने स्टील के बने दरवाजों को कुछ ही सेकंड में तोड़ दिया, जो खासतौर पर ऐसे हमलों से बचने के लिए बनाए गए थे।

ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला में आगे क्या होगा, अब इसका फैसला अमेरिका करेगा। उन्होंने Fox News से कहा, “हम किसी और को सत्ता संभालने और मादुरो के छोड़े हुए काम को आगे बढ़ाने का जोखिम नहीं उठा सकते। इसलिए हम अभी यह निर्णय ले रहे हैं। हम इसमें पूरी तरह से शामिल रहेंगे।”

वहीं, वेनेजुएला के विदेश मंत्री ने आज इस बात पर जोर दिया कि मादुरो अभी भी देश के नेता हैं और उनकी वापसी की मांग की है।

ट्रंप ने कहा कि इस ऑपरेशन में कोई भी अमेरिकी नागरिक मारा नहीं गया, लेकिन मादुरो को पकड़ने की कोशिश के दौरान कुछ लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यह एक बेहद सुरक्षित इलाका था। राष्ट्रपति ने आगे कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान एक हेलीकॉप्टर पर हमला हुआ था, लेकिन कोई भी अमेरिकी विमान नष्ट नहीं हुआ।

मादुरो और उनकी पत्नी को बेडरूम से घसीटा, फिर किया गिरफ्तार! अमेरिका के वेनेजुएला ऑपरेशन की पूरी कहानी

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।