Get App

ऑटोपायलट कार क्रैश मामले में Tesla को 33 करोड़ डॉलर मुआवजा चुकाना होगा, बढ़ सकती है Elon Musk की मुश्किल

अमेरिका में एक कोर्ट ने टेस्ला को ऐसे वक्त ऑटोपायलट कार हादसे में 33 करोड़ डॉलर का मुआवजा चुकाने को कहा है जब यह कंपनी अमेरिका में इस साल के अंत तक ऑटोपायलट कार टैक्सी सर्विस शुरू करने की तैयारी में है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Aug 02, 2025 पर 11:36 AM
ऑटोपायलट कार क्रैश मामले में Tesla को 33 करोड़ डॉलर मुआवजा चुकाना होगा, बढ़ सकती है Elon Musk की मुश्किल
कोर्ट के इस फैसले को इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि इसमें मानवीय गलती के साथ टेक्नोलॉजी की असफलता को हादसे के लिए जिम्मेदार माना गया।

टेस्ला को बड़ा झटका लगा है। अमेरिका के एक कोर्ट ने टेस्ला को 2019 में हुए एक कार हादसे में 32.9 करोड़ डॉलर का मुआवजा देने का आदेश दिया है। पीड़ित महिला और उसके ब्यॉयफ्रेंड को टेस्ला की ऑटोपायलट फीचर वाली कार ने टक्कर मार दी थी। यह टेस्ला के खिलाफ अब तक आए कोर्ट के फैसलों में से सबसे बड़ा है। यह एक बड़े बदलाव का संकेत हो सकता है, क्योंकि इससे पता चलता है कि कोर्ट्स ड्राइवर-असिस्टेंस वाली कारों के क्रैश के मामलों में टेस्ला की जिम्मेदारी के बारे में क्या सोचते हैं। टेस्ला इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क इसके सीईओ हैं।

टेस्ला की ऑटोपायलट कार ने दो लोगों को कुचल दिया था

यह हादसा फ्लोरिडा की एक अंधेरी सड़क पर देर रात हुआ था, जिसमें 22 साल की नाइबल बेनावाइड्स की मौत हो गई थी, जबकि उनके ब्यॉयफ्रेंड डिलोन एंजुलो बुरी तरह से घायल हो गए थे। Tesla की मॉडल 3 कार ने दोनों को तब कुचल दिया था, जब वे सड़क किनारे खड़े थे। टेस्ला के ड्राइवर ने यह माना था कि मोबाइल फोन की वजह से उसका ध्यान बंट गया था। लेकिन, मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि टेस्ला की ऑटोपायलट टेक्नोलॉजी भी फेल कर गई थी। कोर्ट ने कहा कि कंपनी अपनी जिम्मेदारियों से बच नहीं सकती है।

कोर्ट ने मानवीय गलती के साथ टेक्नोलॉजी की चूक को हादसे की वजह माना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें