Get App

Peter Navarro: क्या रूस-यूक्रेन युद्ध जारी रहने का जिम्मेदार भारत है? अमेरिकी सरकार के सलाहकार पीटर नवारो का आरोप

अमेरिकी सरकार के ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का करीबी माना जाता है। उन्होंने कहा कि रूस के लिए भारत पैसे के लिहाज से लाउंड्री का काम कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इंडिया पर 25 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ 27 अगस्त से लागू होगा

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Aug 22, 2025 पर 12:27 PM
Peter Navarro: क्या रूस-यूक्रेन युद्ध जारी रहने का जिम्मेदार भारत है? अमेरिकी सरकार के सलाहकार पीटर नवारो का आरोप
अमेरिकी सरकार के एडवाइजर का यह बयान ऐसे समय आया है, जब भारत और रूस आर्थिक और रक्षा संबंधों को मजबूत बनाने के लिए बातचीत कर रहे हैं।

अमेरिकी सरकार के ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो ने एक बार फिर रूस-यूक्रेन युद्ध जारी रहने के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि रूस के लिए भारत पैसे के लिहाज से लाउंड्री का काम कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इंडिया पर 25 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ 27 अगस्त से लागू होगा। अमेरिकी सरकार के एडवाइजर का यह बयान ऐसे समय आया है, जब भारत और रूस आर्थिक और रक्षा संबंधों को मजबूत बनाने के लिए बातचीत कर रहे हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस की यात्रा पर हैं। 21 अगस्त को उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की।

नवारो को डोनाल्ड ट्रंप का करीबी माना जाता है

Peter Navarro को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का करीबी माना जाता है। उन्होंने कहा कि यह कहना बेतुका है कि इंडिया को रूस के ऑयल की जरूरत है। उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि इंडिया कत्लेआम में अपनी भूमिका को स्वीकार नहीं करना चाहता। वह इसके लिए तैयार नहीं है। वह शी जिनपिंग से रिश्ते बढ़ा रहा है।" उन्होंने इंडिया पर तेल की रिफाइनिंग से फायदा कमाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इंडिया को रूस से ऑयल का इंपोर्ट करने की जरूरत ही नहीं है।

भारत पर रूस से तेल खरीद मुनाफा कमाने का आरोप

सब समाचार

+ और भी पढ़ें