Get App

व्यूज बढ़ाने के लिए बनाया वीडियो! UP के शख्स के बंधक बनाने के दावों को सऊदी पुलिस ने किया खारिज, भारतीय दूतावास ने भी शुरू की जांच

प्रयागराज के अंकित भारती ने एक वीडियो बना कर दावा किया कि वह अपनी पत्नी पिंकी और ससुर राजेश सरोज के कहने पर 1 अक्टूबर को पैसे कमाने के लिए रियाध आया था। उसने बताया कि वादा किए गए काम की बजाय, उसे ऊंटों को रेगिस्तान में चराने के लिए मजबूर किया जा रहा है। वह अकेला और डरा हुआ है और बार-बार घर लौटने की अनुमति मांग रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 25, 2025 पर 9:08 PM
व्यूज बढ़ाने के लिए बनाया वीडियो! UP के शख्स के बंधक बनाने के दावों को सऊदी पुलिस ने किया खारिज, भारतीय दूतावास ने भी शुरू की जांच
व्यूज बढ़ाने के लिए बनाया वीडियो! UP के शख्स के बंधक बनाने के दावों को सऊदी पुलिस ने किया खारिज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के 25 साल के युवक की दलील को सऊदी अरब पुलिस ने खारिज कर दिया है। इस लड़के ने दावा किया था कि उसके मालिक ने उसके यात्रा दस्तावेज जब्त कर लिए हैं और उसे रेगिस्तान में काम करने के लिए मजबूर किया है। अंकित भारती, जिसे इंद्रजीत के नाम से भी जाना जाता है, उसने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने कहा कि वह अपनी पत्नी पिंकी और ससुर राजेश सरोज के कहने पर 1 अक्टूबर को पैसे कमाने के लिए रियाध आया था। उसने बताया कि वादा किए गए काम की बजाय, उसे ऊंटों को रेगिस्तान में चराने के लिए मजबूर किया जा रहा है। वह अकेला और डरा हुआ है और बार-बार घर लौटने की अनुमति मांग रहा है।

उसने अपील की, "मैं सऊदी अरब आया हूं। कपिल के पास मेरा पासपोर्ट है। मैंने उसे कहा कि मुझे घर जाना है, लेकिन वह मुझे मारने की धमकी दे रहा है।" अपनी मां से बात करते हुए उसने अपनी पत्नी और ससुर पर उसे फंसाने का आरोप लगाया। अंकित ने अपील की, "इस वीडियो को इतना शेयर करो कि यह प्रधानमंत्री तक पहुंचे। कृपया मुझे मेरी मां के पास वापस भेजने में मदद करें।"

हालांकि, सऊदी अरब पुलिस ने उसके आरोपों को निराधार बताया और कहा कि जांच में पाया गया कि उसने सिर्फ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर व्यूज बढ़ाने के लिए यह वीडियो रिकॉर्ड और शेयर किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें