Indian arrested in US: एक भारतीय नागरिक को अमेरिकी इमिग्रेशन अधिकारियों ने सैन डिएगो में उसके क्रिमिनल हिस्ट्री के चलते गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय शख्स पर हिट-एंड-रन का एक मामला भी शामिल है। शख्स की पहचान जसकरण सिंह के तौर पर हुई है। एक ऑफिशियल बयान के मुताबिक, सिंह को इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) की कस्टडी में रखा गया है। हालांकि, सिंह पर लगे आरोपों की अभी डिटेल्स जानकारी सामने नहीं आई है।
अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि जब तक निष्कासन की कार्रवाई जारी रहेगी जसकरण सिंह इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) की कस्टडी में रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि इन कार्रवाईयों से यह तय होता है कि किसी गैर-नागरिक को अमेरिका से डिपोर्ट किया जाएगा या नहीं।
सोशल मीडिा प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी देते हुए अमेरिकी इमिग्रेशन ने बताया, "ICE सैन डिएगो ने जसकरण सिंह को गिरफ्तार किया है, जो भारत का एक क्रिमिनल एलियन है। उसे निकालने का फाइनल ऑर्डर मिला है। सिंह के क्रिमिनल हिस्ट्री में हिट एंड रन शामिल है। मामले की कार्रवाई पूरी होने तक वह ICE कस्टडी में रहेगा।"
यह गिरफ्तारी सैन डिएगो इलाके में टारगेटेड एनफोर्समेंट एक्शन के पैटर्न को फॉलो करती है। 6 मार्च को ICE ने आधिकारिक तौर पर भारतीय नागरिक की गिरफ्तारी की घोषणा की। उस पर डराने के इरादे से क्राइम की धमकी देने, जानलेवा हथियार से हमला करने और नशे में गाड़ी चलाने जैसे गंभीर आरोप हैं।
अधिकारियों ने सिंह के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। सिर्फ यह कंफर्म हुआ है कि उसके पास निकालने का फाइनल ऑर्डर है। यानी इमिग्रेशन कोर्ट ने पहले ही तय कर लिया है कि उसे डिपोर्ट किया जा सकता है। उसके क्रिमिनल रिकॉर्ड में हिट-एंड-रन का अपराध भी शामिल है। ICE ने यह नहीं बताया है कि अपराध कब या कहां हुआ था। बयान में न ही यह बताया है कि गिरफ्तारी से पहले सिंह कितने समय से अमेरिका में रह रहा था।
US में एक और भारतीय नागरिक गिरफ्तार
इससे पहले 6 मार्च को अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने जशनप्रीत सिंह नाम के एक भारतीय नागरिक को उसके क्रिमिनल हिस्ट्री के चलते गिरफ्तार किया है। इसमें डराने के इरादे से क्राइम की धमकी देना, जानलेवा हथियार से हमला करना और DUI शामिल है।
बयान में कहा गया, "ICE सैन डिएगो ने भारत के एक क्रिमिनल एलियन जशनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। सिंह के क्रिमिनल इतिहास में डराने के इरादे से क्राइम की धमकी देना, जानलेवा हथियार से हमला करना और DUI शामिल है। वह रिमूवल प्रोसीडिंग्स तक कस्टडी में रहेगा।"