Get App

US Midterm Results: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के नेताओं का दबदबा! अरुणा मिलर और सुहास सुब्रमण्यम फिर जीते; पिया दांडिया ने रचा इतिहास

US Midterm Results: डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने वाले सुहास सुब्रमण्यम और अरुणा मिलर ने अपने-अपने पदों पर दोबारा जीत हासिल की है। वहीं, फ्लोरिडा के कांग्रेसनल चुनाव में पिया दांडिया ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। वह फ्लोरिडा से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (US House of Representatives) के लिए चुनी जाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी बन गई हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 04, 2026 पर 10:33 AM
US Midterm Results: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के नेताओं का दबदबा! अरुणा मिलर और सुहास सुब्रमण्यम फिर जीते; पिया दांडिया ने रचा इतिहास
US Midterm Results: अमेरिका की विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ऐतिहासिक जीत की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही है

US Midterm Results: अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के बाद सामने आ रहे रिजल्ट में भारतीय मूल के नेताओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने वाले सुहास सुब्रमण्यम और अरुणा मिलर ने अपने-अपने पदों पर दोबारा जीत हासिल की है। वहीं, फ्लोरिडा के कांग्रेसनल चुनाव में पिया दांडिया ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। वह फ्लोरिडा से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (US House of Representatives) के लिए चुनी जाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी बन गई हैं। दूसरी तरफ, रिपब्लिकन पार्टी के भारतीय मूल के नेता विवेक रामास्वामी ओहायो के गवर्नर पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एमी एक्टन से हार गए हैं।

इन चुनावी नतीजों को अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी समुदाय की बढ़ती राजनीतिक भागीदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खास बात यह है कि भारतीय मूल के नेता अब अमेरिकी राजनीति में स्थानीय प्रशासन से लेकर राष्ट्रीय संसद तक अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

सुहास सुब्रमण्यम ने दूसरी बार जीती अमेरिकी संसद की सीट

भारतीय मूल के डेमोक्रेटिक नेता सुहास सुब्रमण्यम ने वर्जीनिया के 10वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार डेव बेकविथ को हराकर लगातार दूसरी बार संसद में अपनी जगह बनाई है। चुनाव में सुब्रमण्यम को 63.16 प्रतिशत यानी 1,73,106 वोट मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी डेव बेकविथ को 34.66 प्रतिशत यानी 94,990 वोट हासिल हुए। निर्दलीय उम्मीदवार अहसेन मुजीब मलिक 1.99 प्रतिशत वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें