Credit Cards

Donald Trump: नहीं मिला नोबेल शांति पुरस्कार तो अब ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन को बोला थैंक्यू, जानें क्या कहा

Nobel Peace Prize 2025 : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वैश्विक संकटों को सुलझाने में अपनी भूमिका की सराहना करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का धन्यवाद किया। शुक्रवार को रूस ने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए ट्रंप की उम्मीदवारी का समर्थन किया। विजेताओं की घोषणा से कुछ घंटे पहले, मास्को ने कहा कि वह यूक्रेन युद्ध को रोकने के ट्रंप के प्रयासों की प्रशंसा करता है

अपडेटेड Oct 11, 2025 पर 11:11 PM
Story continues below Advertisement
साल 2025 का वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला है।

Nobel Peace Prize 2025 : साल 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान हो चुका है। इस बार वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला है। उन्होंने वेनेजुएला में लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने और तानाशाही से लोकतंत्र की ओर शांतिपूर्ण बदलाव लाने के लिए लगातार संघर्ष किया है। वहीं मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि उन्होंने ‘7 युद्ध खत्म किए और 8वां खत्म करने वाले हैं’, इसलिए उन्हें 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए। लेकिन फैसले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने बड़ा बयान दिया है और साथ ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को धन्यवाद भी दिया है।

ट्रंप ने पुतिन को कहा थैंक्यू 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वैश्विक संकटों को सुलझाने में अपनी भूमिका की सराहना करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का धन्यवाद किया। शुक्रवार को रूस ने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए ट्रंप की उम्मीदवारी का समर्थन किया। विजेताओं की घोषणा से कुछ घंटे पहले, मास्को ने कहा कि वह यूक्रेन युद्ध को रोकने के ट्रंप के प्रयासों की प्रशंसा करता है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पुतिन के लिए एक पोस्ट साझा की और लिखा, “राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद!” साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें रूसी राष्ट्रपति पुतिन कहते नजर आते हैं कि ट्रंप जटिल मुद्दों और कई सालों से चल रहे संकटों को सुलझाने में सक्षम हैं।

बता दें कि, रूस ने पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार देने का समर्थन करने की घोषणा की थी। रूस ने बार-बार कहा था कि वह यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए ट्रंप के प्रयासों के लिए आभारी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी कहा था कि यदि ट्रंप संघर्ष विराम कराने में सफल होते हैं, तो कीव उन्हें नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट करेगा। ट्रंप पिछले एक साल में कई बार नोबेल की डिमांड किया था। उन्होंने फरवरी में इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात के बाद कहा था, ‘मुझे नोबेल मिलना चाहिए, पर वे मुझे कभी नहीं देंगे।’ अगस्त में उन्होंने कहा, ‘मैंने 7 वॉर खत्म किए। कोई सीजफायर नहीं, मैंने असली एंड किया।’

बता दें कि, पिछले कुछ महीनों से डोनाल्ड ट्रंप लगातार नोबेल शांति पुरस्कार पाने की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने भी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि पुतिन ने उनके “शांति पत्र” का सकारात्मक जवाब दिया है। इस पत्र में मेलानिया ने रूस-यूक्रेन युद्ध से प्रभावित लोगों की मदद करने की इच्छा जताई थी। मेलानिया ट्रंप ने यह भी बताया कि युद्ध से बिछड़े परिवारों को मिलाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में आठ यूक्रेनी बच्चे अपने परिवारों से मिल गए हैं, जो इस मानवीय पहल की बड़ी सफलता है।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।