India-US Relation : भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य में एक खास पहल की गई। वॉशिंगटन स्टेट सीनेट ने एक विशेष बैठक बुलाकर प्रस्ताव संख्या 8674 पास किया, जिसमें 26 जनवरी 2026 को भारत के गणतंत्र दिवस के रूप में सम्मान दिया गया। यह प्रस्ताव भारतीय मूल की स्टेट सीनेटर मनका धिंगरा ने पेश किया था। इसे सीनेट में एक अन्य भारतीय मूल की स्टेट सीनेटर वंदना स्लॉटर का भी समर्थन मिला।
