Get App

ट्रंप-ईरान डील के बाद क्या? बंद कमरों की बातचीत से ये 'सुपर प्लान' लीक, ऐसे पलटने जा रही है मिडिल ईस्ट की पूरी बाजी!

US-Iran Deal: अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती समझौते के तुरंत बाद जलमार्ग को सुरक्षित बनाने का काम शुरू होगा। इसके तहत 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में बिछाई गई घातक बारूदी माइंस को हटाने का अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जाएगा। इस कदम का मुख्य उद्देश्य वैश्विक तेल और प्राकृतिक गैस की शिपमेंट को बिना किसी डर के दोबारा बहाल करना और समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करना है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jun 14, 2026 पर 12:05 PM
ट्रंप-ईरान डील के बाद क्या? बंद कमरों की बातचीत से ये 'सुपर प्लान' लीक, ऐसे पलटने जा रही है मिडिल ईस्ट की पूरी बाजी!
दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इस महाडील के साइन होने के बाद आखिर क्या-क्या बदलाव होंगे

What Happens After US-Iran Deal: अमेरिका और ईरान के बीच आज एक बड़ी डील होने वाली है। इसी के साथ महीनों से जारी भीषण सैन्य टकराव आज खत्म हो सकता है। दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। पूरी दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इस महाडील के आधिकारिक रूप से साइन होने के बाद आखिर क्या-क्या बदलाव होंगे और इसे जमीन पर कैसे लागू किया जाएगा।

वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, इस समझौते के लागू होते ही न सिर्फ रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को फिर से खोल दिया जाएगा, बल्कि ईरान पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों में भी चरणबद्ध तरीके से ढील दी जाएगी। आइए समझते हैं कि इस महाडील के तुरंत बाद क्या होने जा रहा है।

बिना किसी टैक्स के तुरंत खुलेगा 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'

इस पूरे समझौते के केंद्र में दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऑयल कॉरिडोर 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को दोबारा सुरक्षित खोलना है। एक वरिष्ठ अमेरिकी प्रशासनिक अधिकारी के मुताबिक, वाशिंगटन ने एक मजबूत और बेहतरीन डील तैयार की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें