Get App

'भारत एक भरोसेमंद देश...', अमेरिका ने बताया क्यों दी रूसी तेल खरीदने की छूट?

US On India Russian Oil: ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेन्ट ने कहा, 'भारतीयों ने बहुत अच्छा व्यवहार किया। जब हमने कहा तो उन्होंने रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया था, अब हम उन्हें सप्लाई बनाए रखने के लिए इसकी अनुमति दे रहे हैं'

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Mar 11, 2026 पर 7:37 AM
'भारत एक भरोसेमंद देश...', अमेरिका ने बताया क्यों दी रूसी तेल खरीदने की छूट?
राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले भारत पर रूसी तेल आयात के कारण 50% तक टैरिफ लगा दिए थे

US On Russian Oil: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और वैश्विक तेल संकट के बीच अमेरिका ने भारत को लेकर अपने रुख में बड़ी ढील दी है। इसके साथ ही व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया है कि भारत को रूसी तेल खरीदने की अस्थायी अनुमति क्यों दी गई। प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने भारत को एक 'गुड एक्टर' बताते हुए कहा कि यह फैसला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी ट्रेजरी विभाग की मंजूरी के बाद लिया गया है।

ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेन्ट ने फॉक्स न्यूज से कहा, 'भारतीयों ने बहुत अच्छा व्यवहार किया। जब हमने कहा तो उन्होंने रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया था, अब हम उन्हें सप्लाई बनाए रखने के लिए इसकी अनुमति दे रहे हैं।'

क्यों मिली भारत को 'अस्थायी' छूट?

व्हाइट हाउस के अनुसार, भारत को यह छूट देने के पीछे मुख्य रूप से तीन कारण हैं:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें