Bondi Beach shooting: साजिद और नवीद अकरम कौन हैं? पिता-पुत्र ने बॉन्डी बीच पर क्यों बरसाईं गोलियां

Bondi Beach shooting: बॉन्डी बीच पर गोलीबारी करने वाले दो हमलावरों की पहचान पिता और पुत्र के रूप में हुई है। सोमवार सुबह (स्थानीय समय) एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, न्यू साउथ वेल्स के पुलिस आयुक्त माल लैन्योन ने बताया कि 50 वर्षीय और 24 वर्षीय दो पुरुषों की पहचान हमले में शामिल एकमात्र हमलावरों के रूप में हुई है।

अपडेटेड Dec 15, 2025 पर 8:27 AM
Story continues below Advertisement
साजिद और नवीद अकरम कौन हैं? पिता-पुत्र ने बॉन्डी बीच पर क्यों बरसाईं गोलियां

Bondi Beach shooting: बॉन्डी बीच पर गोलीबारी करने वाले दो हमलावरों की पहचान पिता और पुत्र के रूप में हुई है। सोमवार सुबह (स्थानीय समय) एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, न्यू साउथ वेल्स के पुलिस आयुक्त माल लैन्योन ने बताया कि 50 वर्षीय और 24 वर्षीय दो पुरुषों की पहचान हमले में शामिल एकमात्र हमलावरों के रूप में हुई है।

ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन से बात करते हुए, कानून प्रवर्तन सूत्रों ने 24 वर्षीय युवक की पहचान नवीद अकरम और उसके पिता, 50 वर्षीय साजिद अकरम के रूप में की।

साजिद और नवीद कौन हैं?


सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने बताया कि रविवार को हुए हमले में, जिसमें 15 लोग मारे गए, केवल दो बंदूकधारी शामिल थे।

कमिश्नर लैन्योन ने बताया कि तीसरे हमलावर की तलाश बंद कर दी गई है। इस बीच, कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने ABC न्यूज और सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड को बताया कि हमलावरों में से एक की पहचान नवीन अकरम के रूप में हुई है।

24 वर्षीय नवीन अकरम को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, न्यू साउथ वेल्स के कमिश्नर ने अकरम का नाम नहीं बताया, लेकिन उन्होंने जानकारी दी कि संदिग्ध पुलिस की निगरानी में है और उसकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर है।

इस बीच, ABC News ने बताया कि हमले के दौरान नवीद अकरम के पिता, 50 वर्षीय साजिद अकरम, जो पेशे से फल की दुकान चलाते थे, उनकी गोली लगने से मौत हो गई।

पुलिस कमिश्नर लैन्यन ने कहा कि हमले के वक्त पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में 50 साल के व्यक्ति को गोली लगी थी। पुलिस के मुताबिक, फल विक्रेता बताए जा रहे साजिद अकरम की मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि हमला करने से पहले दोनों ने अपने परिवार वालों से कहा था कि वे जर्विस बे में वीकेंड पर मछली पकड़ने जा रहे हैं।

बॉन्डी बीच पर हुई सामूहिक गोलीबारी में 16 लोग मारे गए

ऑस्ट्रेलिया में पिछले 30 वर्षों में हुआ यह सबसे घातक हमला रविवार को हुआ, जब दो हमलावरों ने एक सार्वजनिक सभा पर गोलियां चलाईं।

यह घटना सिडनी के बॉन्डी बीच पर हुई, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पर्यटक और अन्य लोग मौजूद थे। सभी लोग समुद्र तट पर आयोजित “हनुक्का बाय द सी” नाम के त्योहार में शामिल होने के लिए इकट्ठा हुए थे।

हमले में मरने वालों की शुरुआती संख्या 12 थी, जिसमें मारा गया हमलावर भी शामिल था। हालांकि, अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है, जिसमें एक 10 वर्षीय बच्चा और एक 87 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Bondi Beach Shooting: सिडनी में दहशत के बीच शख्स ने दिखाई गजब की हिम्मत...फायरिंग कर रहे शूटर से छिना गन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।