Xi Jinping: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग जल्द ही पाकिस्तान की आधिकारिक यात्रा पर जाने वाले हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल ही में इसकी घोषणा की है। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब पाकिस्तान गहरे आर्थिक संकट और सुरक्षा विफलताओं से जूझ रहा है। भारत इस दौरे को लेकर बेहद सतर्क है क्योंकि इसमें चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा के फेज- 2 (CPEC 2.0) और विवादित शक्सगाम घाटी (Shaksgam Valley) में बुनियादी ढांचे के विस्तार पर मुख्य जोर रहने वाला है।
