Cryptocurrencies Prices Today: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में मिलाजुला करोबार रहा। अमेरिका-चीन के ताइवान की वजह से बढ़ते तनाव ने क्रिप्टो बाजार को तनाव में डाल दिया। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के कारण बिटकॉइन चौथे दिन लगातार निचले स्तर पर कारोबार करता नजर आया। दुनिया की सबसे बढ़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन गिरावट के साथ 22,802 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। साल 2022 की शुरुआत से अब तक बिटकॉइन में 55 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में एक फीसदी से अधिक की तेजी आई और यह 1,612 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। ईथर की कीमतों में बीते हफ्ते तेजी नजर आई। पिछले हफ्ते ये 1,700 डॉलर के लेवल को पार कर गया था।
शीबा इनु में तेजी रही और ये 0.000012 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। dogecoin भी 2 फीसदी की गिरावट रही और ये 0.06 डॉलर पर दिखाई दिया।
ये रहा अन्य क्रिप्टो का हाल
XRP, Solana, BNB, Litecoin, Stellar, Chainlink, Tether, Polkadot, Tron में बीते 24 घंटों में गिरावट देखने को मिली। Avalanche, Apecoin, Uniswap, Polygon में बढ़त रही।
1 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर रहा - क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप
ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप बीते 24 घंटों में 1 फीसदी की गिरावट रही लेकिन ये तब भी 1 ट्रिलियन के ऊपर रहा। मार्केट कैप 1.11 ट्रिलियन डॉलर रहा। ग्लोबल क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप नवंबर 2021 में अपने पीक यानी 2.9 ट्रिलियन डॉलर पर था। अभी ये अपने पीक से काफी पीछे है।