Cryptocurrency Price Today: आज क्रिप्टोकरेंसी बाजार में गिरावट का दौर जारी है। कल बुधवार को एक महीने बाद 24,000 डॉलर का स्तर पार करने के बाद आज फिर बिटकॉइन 23,000 डॉलर के नीचे आ गया। दुनिया की सबसे बड़ी और मशहूर क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन एक फीसदी की गिरावट के साथ 22,955 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। बिटकॉइन में हाल में आई रिकवरी के बाद अभी अपने उच्चतम स्तर से 50 फीसदी पीछे है। इस हफ्ते बिटकॉइन रिकवरी मोड पर नजर आया है। निवेशकों में एक बार फिर उम्मीद जागी है कि यूएस फेडरल रिजर्व बढ़ती महंगाई पर काबू पा लेगा, जिसके कारण खरीदारी बढ़ी है। आज क्रिप्टो बाजार में सबसे अधिक Cardano में 9.30 फीसदी की गिरावट आई है।
Cardano में आई 9 फीसदी से अधिक की गिरावट
XRP, Solana, BNB, Litecoin, Stellar, Chainlink, Tron, Apecoin, Avalanche, Polkadot, Polygon, Uniswap, Tether में बीते 24 घंटे में गिरावट रही। सबसे अधिक गिरावट cardano में रही। ये आज कारोबार के दौरान करीब 9.30 फीसदी लुढ़क गया था।
क्रिप्टोकरेंसी बाजार में ईथर (Ether) में बीते सात दिनों में 50 फीसदी की रैली आई। हालांकि, बीते 24 घंटों में इसमें 2 फीसदी की गिरावट रही और ईथर 1,518 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। ईथर दुनिया की दूसरी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। ईथर में इस साल 58 फीसदी की गिरावट आई चुकी है। Ether का उच्चतम स्तर 4,878 डॉलर रहा है और अभी वह अपने उच्चतम स्तर से काफी पीछे है।
शीबा इनु में 4 फीसदी की गिरावट आई और ये 0.000011 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। dogecoin में एक फीसदी की गिरावट रही और ये 0.06 डॉलर पर दिखाई दिया।
1 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर रहा - क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप
ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप बीते 24 घंटों में 2 फीसदी की तेजी रही। क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप 1.08 ट्रिलियन डॉलर रहा। ग्लोबल क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप नवंबर 2021 में अपने पीक यानी 2.9 ट्रिलियन डॉलर था लेकिन इस ये लगातार एक महीने से अधिक 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा। इसमें हाल में ही थोड़ा सुधार नजर आया है।