Credit Cards

Cryptocurrency Prices Today: क्रिप्टो बाजार में आया सुधार, 3% की बढ़त के साथ 21,900 डॉलर पर आया बिटकॉइन

बिटकॉइन कल 16 फीसदी की गिरावट के साथ 21,900 डॉलर के नीचे आ गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी 3 फीसदी की बढ़त के साथ 21,915 डॉलर पर कारोबार कर रही है

अपडेटेड Jun 15, 2022 पर 11:07 AM
Story continues below Advertisement
बिटकॉइन में इस साल 52 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

Cryptocurrency Prices Today 15 June2022: कल की बड़ी गिरावट के बाद आज 15 जून को क्रिप्टोकरेंसी बाजार में सुधार देखने को मिला। बिटकॉइन कल 16 फीसदी की गिरावट के साथ 21,900 डॉलर के नीचे आ गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी 3 फीसदी की बढ़त के साथ 21,915 डॉलर पर कारोबार कर रही है। बीते सात दिनों में बिटकॉइन में 30 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। बीते कुछ कारोबारी दिनों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार की मार्केट वैल्यू 1 ट्रिलियन डॉलर से भी नीचे आई है।

बिटकॉइन में आया सुधार

बिटकॉइन में इस साल 52 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। नवंबर, 2021 में बिटकॉइन ने 69,900 डॉलर का उच्चतम स्तर छूआ लेकिन इसके बाद से बिटकॉइन में गिरावट जारी है। कल बिटकॉइन में इतनी ज्यादा गिरावट आई जो एक्सपर्ट्स की उम्मीदों से भी अधिक थी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक मॉनेटरी पॉलिसी और सख्त नियमों के कारण बिटकॉइन में गिरावट आ रही है। हालांकि, आज क्रिप्टो बाजार में सुधार नजर आया।


ईथर में आई गिरावट

दूसरी ओर ईथर, एथेरियम ब्लॉकचैन से जुड़ी क्रिप्टोकरेंसी लगभग 7 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 1,195 डॉलर पर आ गई। ये अपने 15 महीने के न्यूनतम स्तर पर है। ये दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। इस बीच dogecoin आज 0.05 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, शीबा इनु में 4 फीसदी की तेजी रही और ये 0.000008 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया।

क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप

ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप 978 बिलियन डॉलर रहा। इसमें बीते 24 घंटों में 5 फीसदी की बढ़त नजर आई। ग्लोबल क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप नवंबर 2021 में अपने पीक यानी 2.9 ट्रिलियन डॉलर था लेकिन इस साल इसमें गिरावट जारी है।

ये रहा अन्य क्रिप्टोकरेंसी का हाल

Stellar, Uniswap, XRP, Tether, Solana, Polkadot, Avalanche, Polygon, Chainlink, Terra Luna Classic, Cardano, Litecoin prices की कीमतों में बीते 24 घंटों में 4 से 17 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। Tron और Binance में गिरावट नजर आई।

अमेरिका में बढ़ी महंगाई

बीते शुक्रवार को अमेरिका में महंगाई दर के आंकड़े आए थे। Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक मई में अमेरिका की महंगाई दर बढ़कर 40 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इसके बाद फेडरल रिजर्व के आगे और रेट बढ़ाने का चांस बढ़ गया है। इस वजह से क्रिप्टोकरेंसी बाजार में जबरदस्त बिकवाली जारी है। फेडरल बैंक के राहत पैकेज वापस लेने और इंटरेस्ट रेट बढ़ाने की वजह से क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट आ रही है।

गिफ्ट और इनसेंटिव पर TDS के इस नियम को जान लीजिए, 1 जुलाई से हो जाएगा लागू

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।