Cryptocurrency Prices Today: 20000 डॉलर के ऊपर आया बिटकॉइन, हरे निशान में क्रिप्टो बाजार, Dogecoin और शीबा इनु चढ़े

पिछले 24 घंटे के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन 3 फीसदी की तेजी के साथ 20,497 डॉलर पर कारोबार करती नजर आई

अपडेटेड Jul 08, 2022 पर 11:04 AM
Story continues below Advertisement
dogecoin आज 3 फीसदी चढ़ा और 0.06 डॉलर पर नजर आया।

Cryptocurrency Prices Today 7 July2022: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आज बढ़त नजर आ रही है। बिटकॉइन 20000 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन 3 फीसदी की तेजी के साथ 20,497 डॉलर पर कारोबार करती नजर आई। क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप 1 ट्रिलियन से नीचे रहा।

बिटकॉइन की कीमतों में इस साल रही गिरावट

बिटकॉइन की कीमतों में इस साल 56 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। नवंबर, 2021 में बिटकॉइन ने 69,900 डॉलर का उच्चतम स्तर छुआ लेकिन इसके बाद से बिटकॉइन में गिरावट जारी है। फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें बढ़ाने और अमेरिका में महंगाई का असर क्रिप्टो बाजार पर नजर आ रहा है।


ईथर और dogecoin

दूसरी ओर ईथर, एथेरियम ब्लॉकचैन से जुड़ी क्रिप्टोकरेंसी लगभग 6 प्रतिशत से अधिक चढ़कर 1,182 डॉलर पर आ गई। ये अपने 15 महीने के न्यूनतम स्तर पर है। ये दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। इस बीच dogecoin आज 3 फीसदी चढ़ा और 0.06 डॉलर पर नजर आया। जबकि, शीबा इनु में 3 फीसदी की तेजी नजर आई और ये 0.000011 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया।

क्रिप्टोकरेंसी बाजार में नजर आई तेजी

XRP, Solana, BNB, Litecoin, Stellar, Chainlink, Tron, Uniswap, Tether. Polygon, Apecoin, Avalanche, Polkadot में तेजी रही। बीते 24 घंटों में इनमें 2 से 6 फीसदी की तेजी नजर आई।

1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा - क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप

ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप बीते 24 घंटों में 2 फीसदी की तेजी रही। ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप 962 बिलियन डॉलर रहा। बीते एक महीने में यह कई बार 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा है। ग्लोबल क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप नवंबर 2021 में अपने पीक यानी 2.9 ट्रिलियन डॉलर था लेकिन इस साल इसमें गिरावट जारी है।

Share Market Live: सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 16,000 के पार, आईटी, ऑटो, पावर शेयरों में तेजी, Titan टॉप गेनर

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jul 07, 2022 10:32 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।