Cryptocurrency Prices Today: ग्लोबल क्रिप्ट्रोकरेंसी बाजार में आज फिर गिरावट रही और बिटकॉइन बीते एक हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर आ गया। फेडरल रिजर्व के एक बार फिर ब्याज बढ़ाने और क्रिप्टो बाजार पर नजर रखने की खबरों से क्रिप्टो बाजार में भूचाल आ गया है। बिटकॉइन 21,000 से 22000 डॉलर की रेन्ज में कारोबार कर रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी और मशहूर क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन चार फीसदी की गिरावट आई और ये 21,069 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया।
क्रिप्टोकरेंसी बाजार में ईथर (Ether) बीते 24 घंटों में 7 फीसदी गिरा और 1,418 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। ईथर दुनिया की दूसरी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। ईथर में इस साल 55 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। Ether का उच्चतम स्तर 4,878 डॉलर रहा है और अभी वह अपने उच्चतम स्तर से काफी पीछे है। अभी हाल में ही पेरिस में Ethereum कम्यूनिटी कॉन्फरेंस (EthCC) में को-फाउंडर Vitalik Buterin ने कहा कि ईथर का नेटवर्क 55 फीसदी पूरा हो जाएगा, जब मर्ज का अपग्रेड पूरा हो जाएगा।
शीबा इनु में 7 फीसदी की गिरावट रही और ये 0.000011 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। dogecoin भी आज 4 फीसदी लुढ़का और ये 0.06 डॉलर पर दिखाई दिया।
ये रहा अन्य क्रिप्टो का हाल
XRP, Solana, BNB, Litecoin, Stellar, Chainlink, Tron, Apecoin, Avalanche, Polkadot, Polygon, Tether, Uniswap की कीमतों में बीते 24 घंटों में गिरावट रही।
1 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर रहा - क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप
आज ज्यादातर सभी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट रही लेकिन तब भी क्रिप्टो का मार्केट कैप 1 ट्रिलियन डॉलर के ऊपर रहा। ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप बीते 24 घंटों में 4 फीसदी की गिरावट रही और मार्केट कैप 1.01 ट्रिलियन डॉलर रहा। ग्लोबल क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप नवंबर 2021 में अपने पीक यानी 2.9 ट्रिलियन डॉलर पर था। अभी ये अपने पीक से काफी पीछे है।