JEE Main 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency -NTA) की तरफ से जेईई मेन सेशन 2 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप (परीक्षा शहर सूचना पर्ची) जारी कर दी गई है। जिन लोगों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया है। वो पेपर 1 व पेपर 2 के लिए आधिकारिक साइट jeemain.nta.ac.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद एनटीए की तरफ से एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड कैंडिडेट्स को परीक्षा केंद्र में लेकर जाना होगा। इसके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। यह एग्जाम सिटी स्लिप आधिकारिक जेईई वेबसाइट - jeemain.nta.ac.in पर मुहैया करा दी गई है।
इस साल यानी 2024 में 11 लाख से अधिक छात्रों ने पहले सत्र की परीक्षा के लिए अप्लाई किया है। जबकि जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के लिए, लगभग 12 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कराई जाएंगी।
परीक्षा में पूछे जाएंगे ऐसे पश्न
जेईई मेन 2024 के प्रश्नपत्र में 90 सवाल होंगे। जिनमें 20 सवाल बहुविकल्पीय होंगे। जबकि 10 संख्यात्मक सवाल शामिल होंगे। बता दें कि आईआईआईटी, एनआईटी आदि जैसे इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए जेईई मेन परीक्षा पास करना जरूरी जो छात्र जेईई मेन में टॉप 2.5 लाख रैंक हासिल करते हैं। वो अगले चरण के रूप में जेईई एडवांस के लिए उपस्थित होने के पात्र होते हैं। जेईई एडवांस 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू हो रही है और परीक्षा 4 जून को आयोजित होगी। जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा दे चुके छात्र भी जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। दोनों परीक्षाओं में से जिसमें भी ज्यादा अंक हासिल होंगे। उसे ही माना जाएगा।
जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम सिटी स्लिप ऐसे करें डाउनलोड
1 - जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम सिट स्लिप डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाना होगा।
2- वेबसाइट के होमपेज पर जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक मिल जाएगा।
3- जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक पर एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि जैसी जरूरी डिटेल्स एंटर कर लॉग इन करना होगा।
4- जेईई मेंस परीक्षा शहर सूचना पर्ची चेक करके डाउनलोड कर लें। इसी प्रोसेस से आप जेईई मेन एडमिट कार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे।
5- जेईई मेन 2024 एग्जाम सिटी स्लिप में सभी डिटेल्स को अच्छी तरह से चेक कर लें। फिर उसका प्रिंटआउट भी निकालकर रख लें।