Jammu and Kashmir Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई तीव्रता

Jammu and Kashmir Earthquake: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 मापी गई। हालांकि अभी तक भूकंप की वजह से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है। यह भूकंप के झटके देर रात महसूस किए गए हैं

अपडेटेड Jan 04, 2024 पर 8:51 AM
Jammu and Kashmir Earthquake: हाल ही में पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 रही।

Jammu and Kashmir Earthquake: जम्मू और कश्मीर में आज (4 जनवरी 2024) भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Center for Seismology – NCS) ने कहा कि रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई। ये भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में महसूस किए गए। NCS के मुताबिक, भूकंप रात 12.38 बजे महसूस किए गए। भूकंप 33.34 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.67 डिग्री देशांतर पर 5 किलोमीटर की गहराई पर आया। भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए। बहुत से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

बता दें कि इन दिनों जम्मू कश्मीर में कड़क ठंड पड़ रही है। ऐसे में बर्फ जमा देने वाली इस ठंड में भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों के बाहर भागने के लिए मजबूर हो गए। वहीं अफगानिस्तान में भी धरती के अंदर हलचल महसूस की गई। यहां रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया।

देश के कई इलाकों में लगे भूकंप के झटके


जम्मू कश्मीर में आए इस भूकंप से जानमाल के नुकसान की अब तक कोई खबर सामने नहीं आई है। हाल ही में पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई थी। इसके साथ ही मणिपुर के 26 किमी दक्षिण पश्चिम उखरूल में 3.0 तीव्रता का भूकंप आया था। इन भूकंप के झटकों में जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई थी। महाराष्ट्र के पालघर जिले में बुधवार (3 जनवरी 2024) को 3.4 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से किसी नुकसान की सूचना नहीं है। बता दें कि पालघर में आमतौर पर भूकंप के झटके लगते रहते हैं।

Iran Blasts: ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की मजार के पास बम ब्लास्ट, 73 लोगों की मौत

जानिए कैसे आता है भूकंप

भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के भीतर सात प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है। फिर सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है। जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।