Odisha Heatwave: ओडिशा में गर्मी का कहर बढ़ेगा, अगले कुछ दिनों में 6 डिग्री तक तापमान बढ़ेगा और लू चलने का अनुमान

IMD भुवनेश्वर ने जिन इलाकों में गर्मी बढ़ने के आसार जताए हैं उनमें कटक, नयागढ़, ढेंकनाल, भद्रक और जाजपुर जिला के कुछ शहर शामिल हैं

अपडेटेड Apr 15, 2024 पर 9:55 AM
Story continues below Advertisement
Heatwave Updates in Odisha: ओडिशा में कई जगहों पर अगले कुछ दिनों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा सकता है

Odisha Heatwave warnings: ओडिशा में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। गर्म हवाएं और लू के थपड़े ऐसे हैं कि अप्रैल में ही मई-जून की गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि ओडिशा में कई जगहों पर अगले कुछ दिनों में 4 से 6 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है। इसके साथ ही गर्म हवाएं भी चलने का अनुमान जताया गया है।  IMD भुवनेश्वर ने अपने बुलेटिन में बताया है कि उत्तर पश्चिम और पश्चिमी गर्म हवाओं के कारण राज्य में गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि राज्य के कई इलाकों का तापमान अगले कुछ दिनों में बढ़कर 40 के पार जा सकता है। वहीं राज्य के तटीय इलाकों में गर्मी थोड़ी कम रहेगी। यहां का तापमान 36 डिग्री से 38 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।

IMD ने कहा कि 17 और 18 अप्रैल को ओडिशा के अंदरूनी इलाकों में तापमान बढ़ने और लू चलने के आसार हैं। कुछ इलाकों में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रह सकता है। इसके अलावा, अगले तीन दिन में कई जगहों पर रात का तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने के आसार हैं।


IMD भुवनेश्वर ने राज्य में कई इलाकों के लिए Yellow Alert जारी किया है। ओडिशा के जिन राज्यों के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है उनमें कटक, नयागढ़, ढेंकनाल, भद्रक और जाजपुर जिला शामिल है।

मौसम विभाग ने लोगों को सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। अगर बहुत जरूरी हो तो लू से बचने के तमाम उपाय करने का सुझाव दिया है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।