तमिलनाडु के त्रिची में आदमी ने अपनी बाइक पर एक खतरनाक स्टंट किया। वीडियो इतनी वायरल हुई कि उन्हें हवालात की हवा खाने का भी अवसर मिला। आदमी ने बाइक के साथ पटाखे चिपकाए उनमें आग लगाई और ताबड़तोड़ पटाखों की चिंगारियों के बीच बाइक दौड़ाई। इस रिस्क के साथ फिर भी आदमी ने हिम्मत नहीं हारी और बखूबी स्टंट को पूरा किया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने इंस्टाग्राम पेज Devil Rider की मदद से बाइक चालक को ढूंढ निकाला। घोस्ट राइडर बनने के लिए उतावले हुए इस खतरों के खिलाड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आदमी के खिलाफ धारा 279, 286 और 336 के तहत केस रजिस्टर कर लिया गया है। इस वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
दिवाली पर लोग बने जब खतरों के खिलाड़ी
पटाखों को लेकर कई खतरनाक वीडियोज सामने आई हैं। एक वीडियो में एक होस्टल से दूसरे होस्टल आतिशबाजियों से हमला किया जा रहा है। इसके अलावा दिवाली वाले दिन कई मोहल्ले और गलिों में पटाखों की वजह से जंग भी छिड़ी और महायुद्ध भी हुए। यही नहीं हाल ही में टाइगर 3 के रिलीज होने पर कुछ फैंस ने भरे थिएटर में ही पटाखे चला दिए जिससे वहां भगदड़ मच गई। हालांकि सलमान खान ने फैंस को दोबारा ऐसा ना करने की भी हिदायत दी।