Dussehra To Diwali: देश में दशहरा, दिवाली जैसे त्याहारों का समय आ चुका है। घर पर तरह-तरह के व्यंजन पकवान बनना शुरू हो जाते हैं। इन पकवानों को खाने में बहुत कम लोग कंट्रोल कर पाते हैं। इस दौरान हल्की ठंड भी शुरू हो जाती है। यानी मौसम में भी बदलाव आना शुरू हो जाता है। त्योहारों में व्यंजनों को न कहने का मन नहीं होता है। त्योहारों के दौरान स्वस्थ भोजन (Healthy Food During Festivals) कम ही होता है। चाहे वह कोई भी छोटा या बड़ा त्योहार हो। ऐसे में लोगों को अपनी सेहत पर खास तौर से ध्यान बेहद जरूरी होता है।
हल्की ठंड का मौसम शुरू हो जाता है। तापमान में भी गिरावट आनी शुरू हो जाती है। इस दौरान प्रदूषण का भी खतरा बढ़ जाता है। लिहाजा किसी भी तरह की बीमारी, सर्दी या फ्लू की चपेट में आएं। उससे पहले आप कई कारगर उपाय कर सकते हैं। जिससे बीमारियों से बचाव करने में मदद मिल सकती है।
फेस्टिव सीजन में बीमारियों से कैसे करें बचाव
बदलते मौसम के बीच तबियत खराब हो सकती है। खांसी, जुकाम, बुखार, सिर दर्द, बदहजमी, गैस, उल्टी-दस्त आना जैसे तमाम लक्षण नजर आ सकते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के मुश्किलों का सामना न करना पड़े। इसके लिए पहले से बचाव करना बहुत जरूरी है। अगर आप की तबियत ठीक नहीं रहती है तो घर से बाहर न निकलें। कहीं दूर जाने का प्लान है तो इसे कैंसिल कर दें। पर्याप्त मात्रा में पीनी पिएं और खुद को हाइड्रेट रखें। बदलते मौसम में गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे शरीर का तापमान स्थिर रहता है। 35 ग्राम गुड़ का सेवन जरूर करें। इससे कब्ज से जुड़ी शिकायत से भी निजात मिलेगी।
1 – हमेशा अपने हाथ धोते रहें।
2 – अपनी स्वच्छता पर खास तौर से ध्यान दें। दूसरों को साफ सफाई के प्रति प्रेरित करें।
3 – अगर हाथ धोना बार-बार मुश्किल है तो अपने पास सैनिटाइजर जरूर रखें। सैनिटाइजर से हाथों की सफाई आसानी से कर सकते हैं।
4 – अगर ज्यादा भीड़वाले इलाके में आप गए हैं तो मास्क जरूर पहनें। इससे किसी भी तरह के संक्रमण से बचाव में मदद मिलती है।
5 – गर्म पानी भी पी सकते हैँ। कोरोना महामारी के दौरान डॉक्टरों की ओर से यह सलाह भी दी गई थी।