Credit Cards

Holi Gift Ideas 2024: होली पर दें ये खास गिफ्ट, रंगों की तरह रिश्तों की डोर रहेगी पक्की

Holi Gift Ideas: रंगों के त्योहार होली की तारीख बेहद नजदीक आ गई है। बहुत से लोग इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार कर रहे होते हैं। इस मौके पर बहुत से लोग अपने दोस्तों, करीबी लोगों गिफ्ट भी देते हैं। इससे उन्हें अपने खास होने का भी एहसास कराया जाता है

अपडेटेड Mar 11, 2024 पर 6:32 AM
Story continues below Advertisement
Holi Gift Ideas: होली के दिन लोग एक दूसरे पर रंग लगाते हैं और सारे गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे के गले मिलते हैं।

Holi Gift Ideas: होली का त्योहार हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह त्योहार इसी महीने आने वाला है। लोग इस त्योहार की तैयारी में जुट गए हैं। इस त्योहार पर लोग साफ-सफाई के अलावा अपने घरों को भी सजाते हैं। रंग और गुलाल की होली भारत में धूमधाम से मनाई जाती है। इस दिन सुबह- सुबह रंग और गुलाल से होली खेलने के बाद लोग तरह-तरह के पकवानों को भी खूब एन्जॉय करते हैं। वहीं देशभर में मनाए जाने वाले होली के त्योहार को लोग कई तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। लोग इस मौके पर गिफ्ट भी देते हैं।

ऐसे में अगर आप अपने किसी खास को गिफ्ट दे सकते हैं। बहुत से लोग होली के मौके पर कंफ्यूज में रहते हैं कि आखिर उन्हें क्या गिफ्ट दिया जाए। ऐसे में अगर प भी कुछ सी तरह के दौर से गुजर रहे हैं तो हम आपकी इस मामले में मदद कर सकते हैं। गिफ्ट देना भी होली सेलिब्रेशन का एक हिस्सा ही है। इन गिफ्ट्स को देकर आप अपनों के चेहरे पर एक अलग खुशी ला सकते हैं।

घर की बनी मिठाई और ड्राई फ्रूट्स करें गिफ्ट


लोग उत्सव के मौके पर जमकर तरह तरह की मिठाइयां खाना पसंद करते हैं। त्योहारों के मौके पर बहुत से लोग घर पर ही तरह-तरह के पकवान और मिठाई बनाते हैं। इस मौके पर आप अपने खास लोगों को घर की बनी मिठाई, गुजिया, ड्राई फ्रूट्स का बॉक्स गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें आप कुछ नमकीन और ड्रिंक्स भी शामिल कर सकते हैं।

डिजाइनर कपड़े

अगर आप इस होली पर अपनों को गिफ्ट्स देने के बारे में सोच रहे हैं तो उन्हें डिजाइनर कपड़े दे सकते हैं। खासतौर पर महिलाओं को गिफ्ट्स में कपड़े काफी पसंद आते हैं। इस बार होली के मौके पर आप अपनी मां, बहन, पत्नी या फिर किसी फिमेल रिश्तेदार को डिजाइनर कपड़े गिफ्ट कर सकते हैं। आप होली पर महिलाओं को उनकी पसंद के मुताबिक साड़ी, सलवार सूट, स्‍कर्ट, जींस गिफ्ट कर सकते हैं। वहीं पुरुषों को डिजाइनर कुर्ते, शर्ट-ट्राउजर या फिर टी-शर्ट गिफ्ट में दिए जा सकते हैं।

कलरफुल होली केक

अगर आपको केक बनाने का शौक है तो इस होली को कुछ खास तरीके से यादगार बना सकते हैं। आप अपने खास लोगों को कलरफुल केक गिफ्ट कर सकते हैं। आपके स्किल को देखकर गिफ्ट लेने वाले भी गदगद हो जाएंगे। उनके लिए भी इस बार की होली यादगार बन जाएगी।

ईको फ्रेंडली एंड नैचुरल कलर्स

इस बार होली पर अपनों को ईको फ्रेंडली एंड नैचुरल कलर्स गिफ्ट में दे सकते हैं। वहीं बच्चों को आप पानी वाले गुब्बारे और रंग-बिरंगी पिचकारी भी गिफ्ट कर सकते हैं। इससे बच्चे काफी खुश होंगे। बच्चों को होली पर पिचकारी चलाने में खूब मजा आता है। बाजार में रंग-बिरंगी और आकर्षक पिचकारी आसानी से मिल जाती हैं। वहीं ईको फ्रेंडली एंड नैचुरल कलर्स शरीर पर कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाते हैं। इनके इस्तेमाल से स्किन और बाल दोनों को कोई नुकसान नहीं है।

Holi 2024: होली से जुड़ी इन अहम बातों को जरूर जानें, त्योहार का हर रंग कुछ कहता है...

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।