IMD Delhi Weather: रविवार को दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, हो सकती है हल्की बूंदाबांदी, जानें देश के बाकी हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार के दिन दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने का संकेत दिया है। इसके साथ मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ ही साथ केरल और तमिलनाडु में भी अलग अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना जाहिर की है

अपडेटेड Oct 22, 2023 पर 7:41 AM
Story continues below Advertisement
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार के दिन दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने का संकेत दिया है

देश की राजधानी दिल्ली समेत कई सारे मैदानी इलाकों में धीरे-धीरे ठंड का आगमन होता दिखाई दे रहा है। सुबह और रात के वक्त मौसम में हल्की हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार के दिन दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने का संकेत दिया है। इसके साथ मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ ही साथ केरल और तमिलनाडु में भी अलग अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना जाहिर की है।

इन जगहों पर बारिश के साथ साथ गिरेगी बिजली

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक रविवार को केरल माहे और तमिलनाडु में बिजली गिरने के साथ साथ तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, पश्चिम राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी अलग अलग जगहों पर बिजली गिरने के साथ बारिश होनी की आशंका है। IMD ने बताया है कि अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान तेज की वजह से दक्षिण पश्चिम अरब सागर के ऊपर 125-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इनकी रफ्तार बढ़कर 150 किमी प्रति घंटे तक भी जा सकती है।

Air Pollution से घुटा उत्तर प्रदेश का दम, एक ही राज्य में टॉप 10 में से 8 सिटीज भयंकर प्रदूषित | Moneycontrol Hindi


मछुआरों को दी गई ये सलाह

IMD ने यह भी बताया है कि आज पश्चिम मध्य और इससे सटे पूर्व मध्य और दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में 50-60 किमी प्रति घंटे से लेकर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जिस वजह से मछुआरों को भी इन इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी गई है। IMD ने कहा है कि दक्षिणपूर्व और उसके करीब की मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव वाला एक चक्रवाती परिसंचरण मजबूत हो गया है। जिसकी वजह से तमिलनाडु और केरल में बारिश हो रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।