Air Pollution से घुटा उत्तर प्रदेश का दम, एक ही राज्य में टॉप 10 में से 8 सिटीज भयंकर प्रदूषित

देश के अलग-अलग हिस्सों मे वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में हाल ही में सामने आए AQI के आंकड़ों के मुताबिक टॉप 10 में से 8 सिटीज उत्तर प्रदेश से हैं। वहीं टॉप पर अभी भी दिल्ली है। सेंट्रल पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक दिल्ली का आज सुबह का AQI 219 था। मौसम विभाग ने आज पूरे दिन मौसम साफ रहने की भविष्यवाणी की है।

अपडेटेड Oct 21, 2023 पर 1:45 PM
Story continues below Advertisement
सेंट्रल पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक दिल्ली का AQI 219 था।

भारत में तेजी से वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। कई सिटीज में तेजी से AQI में गिरावट देखने को मिली है।भारत की टॉप 10 सबसे पॉल्युटेड सिटीज में से आठ सिर्फ एक ही राज्य से है। उत्तर भारत में उत्तर प्रदेश की कई सिटीज का AQI काफी चिंताजनक स्थिति पैदा कर रहा है। रिपोर्ट लिखने तक भारत में 362 के AQI के साथ नई दिल्ली ने टॉप किया है। दिल्ली के ठीक नीचे 358 के AQI पर मेरठ है और 344 के AQI पर हापुड़ है।

देश के कोने-कोने का AQI

इसी लिस्ट में आगे बढ़ते हुए मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर और फरीदाबाद भी हैं जिनका AQI खराब स्थिति में 326, 329 और 319 पर है। दिल्ली एनसीआर में नोएडा और गाजियाबाद भी आते हैं। वायु प्रदूषण की वजह से इन दोनों क्षेत्रों की हालत खराब है। नोएडा का AQI 316 है और गाजियाबाद का AQI 274 है। वहीं उत्तर प्रदेश के पॉपुलर शहरों में से एक इलाहाबाद का इस लिस्ट में 305 के AQI के साथ नौवां स्थान है।

बेंगलुरु में पुलिस ने पाकिस्तानी आदमी को नहीं करने दिया चीयर, 'पाकिस्तान जिंदाबाद' कहने से रोका

दिल्ली में जल्द गिरेगा तापमान

इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से देश की जनता के लिए एयर पॉल्युशन को कम करने के लिए सही कदम उठाने की मांग बढ़ती जा रही है। सुबह 9 बजे के करीब सेंट्रल पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक दिल्ली का AQI 219 था। मौसम विभाग ने आज पूरे दिन मौसम साफ रहने की भविष्यवाणी की। दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।