उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरों को किया शेयर, दिल्ली में होगा रिसेप्शन

उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान ने शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर कपल ने खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं। श्रीनगर और नई दिल्ली में हुए शादी के कार्यक्रमों में दोनों पक्षों के परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए।

अपडेटेड Oct 31, 2026 पर 5:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिल्ली के पृथ्वीराज रोड स्थित जम्मू-कश्मीर हाउस में डिनर के लिए सिर्फ 71 चुनिंदा मेहमानों को न्योता भेजा गया है।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने टीवी पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है। शनिवार को किए गए एक ट्वीट में 56 वर्षीय उमर ने लिखा- "कल एक नए सफर की शुरुआत हुई..." और इसमें निधि को टैग किया। ट्वीट में कपल की चार तस्वीरें शामिल थीं।

सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को 'स्पेशल मैरिज एक्ट' के तहत शादी संपन्न हुई। गवाहों में दोनों पक्षों के परिवार के सदस्य शामिल थे। इस साल जुलाई में सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद उमर और उनकी पहली पत्नी पायल का तलाक करवा दिया था। दोनों के बीच एक समझौता हो गया था।


49 वर्षीय निधि की यह दूसरी शादी

श्रीनगर और नई दिल्ली में हुए शादी के कार्यक्रमों में दोनों पक्षों के परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए। इन कार्यक्रमों में अब्दुल्ला के माता-पिता - फारूक अब्दुल्ला और मौली - उनकी तीन बहनें, अन्य करीबी रिश्तेदार और निधि के माता-पिता - वरिष्ठ पत्रकार एम.के. राजदान और सरला राजदान - मौजूद थे।

दिल्ली में आज रिसेप्शन

इस कार्यक्रम को लेकर पहले से ही काफी चर्चा हो रही थी। दिल्ली के पृथ्वीराज रोड स्थित जम्मू-कश्मीर हाउस में डिनर के लिए सिर्फ71 चुनिंदा मेहमानों को न्योता भेजा गया है। मेहमानों की लिस्ट में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और महबूबा मुफ्ती जैसे कई दिग्गज नाम शामिल हैं। इसके अलावा डेरेक ओ’ब्रायन, कपिल सिब्बल, निशिकांत दुबे और पवन खेड़ा भी आने वाले हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।