Indian Railways: AC कोच में ठंड लगने पर क्या ले सकते हैं एक्स्ट्रा कंबल? जानिए रेलवे का नियम

Indian railways AC Coach Facilities: ट्रेन में सफर के दौरान कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। AC कोच में सफर करने के दौरान यात्रियों को बेडशीट, तकिया और कंबल भी दिया जाता है। वहीं कभी-कभी यात्रियों को एसी कोच में ठंड लगने लगती है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सफर के दौरान एक्स्ट्रा कंबल ले सकते हैं। पढ़िए इस बारे में रेलवे का नियम क्या कहता है

अपडेटेड Feb 05, 2024 पर 2:53 PM
Story continues below Advertisement
Indian Railways: AC कोच में ठंड लगने पर एक्स्ट्रा कंबल ले सकते हैं। इसका कोई चार्ज नहीं लगता है।

Indian Railways: भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है। भारत में रेलवे का नेटवर्क इतना लंबा है कि आप देश के एक कोने से दूसरे कोने तक ट्रेन से ही यात्रा कर सकते हैं। आज वंदे भारत और तेजस जैसी कई ऐसी ट्रेनें चल रही हैं, जिनमें कमाल की सुविधाएं हैं। इनमें सीटें आरामदायक और सफर काफी मजेदार होता है। रेलवे की ओर से AC कोच में सफर के दौरान यात्रियों को बेडशीट, तकिया और कंबल भी मुहैया कराया जाता है। कई बार ठंड लगने पर लोगों को लगता है कि एक और कंबल मिल जाता तो बेहतर रहता।

वैसे रेलवे में सफर करने के लिए यात्रियों के लिए कुछ नियम भी बनाए गए हैं। जिनका पालन करना बेहद जरूरी होता है। अगर एसी में सफर के दौरान आपको ठंड लग रही है तो क्या आप एक और कंबल ले सकते हैं। इस बारे में रेलवे का नियम जानना बेहद जरूरी हो जाता है।

AC में सफर के दौरान ले सकते हैं एक्स्ट्रा कंबल


ट्रेन में सफर के लिए कई तरह के कोच होते हैं। जिनका किराया भी अलग होता है। हर कोच में सुविधा भी उसी हिसाब से दी जाती है। अगर आप AC कोच में सफर कर रहे हैं और ठंड लग रही है तो आप कोच अटेंडेट से एक्स्ट्रा कंबल मांग सकते हैं। एक्स्ट्रा कंबल लेने पर रेलवे की ओर से कई चार्ज नहीं लिया जाता है। अगर अटेंडेंट के पास एक्स्ट्रा कंबल होगा तो वो जरूर देगा। वहीं अगर अटेंडेंट के पास कंबल हैं और वो नहीं दे रहा है तो इस तरह की स्थिति में आप शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए सीधे 138 पर कॉल कर सकते हैं। वो अपने मोबाइल से SMS के जरिए 91-9717680982 पर शिकायत भेज सकते हैं। इसके अलावा यात्री “@RailMinIndia” पर ट्वीट कर शिकायत कर सकते हैं।

Indian Railway: ट्रेन चलाने से पहले हमेशा लोको पायलट का होता है टेस्ट, फेल हो गए तो बढ़ जाएगी मुसीबत

वहीं ट्रेन में सफर करते हुए कई बार देखा होगा कि आपकी बुक की हुई सीट पर कोई अन्य व्यक्ति कब्जा करके बैठ जाता है। ऐसे में अगर उस व्यक्ति को अपनी सीट से उठने के लिए कहते हैं तो वह आनाकानी करने लग जाता है। कई बार वह सीट को एडजस्ट करने की सलाह भी देता है। ऐसी स्थिति में आप रेलवे से शिकायत कर अपनी सीट खाली करवा सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।